6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यटोंक में जुलूस निकालने से रोकने पर नमाजियों की पुलिस से बहस,...

टोंक में जुलूस निकालने से रोकने पर नमाजियों की पुलिस से बहस, मुरादाबाद में भीड़ ने की नारेबाजी

Published on

नई दिल्ली,

भारत में आज ईद का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है. सुबह दिल्ली, लखनऊ, भोपाल, श्रीनगर समेत तमाम शहरों में लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में पहुंचे. ज्यादातर जगहों पर शांतिपूर्ण माहौल में नमाज पढ़ी गई. हालांकि, कुछ जगहों पर विवाद भी सामने आया. मुरादाबाद के ईदगाह में नमाज अदा करने से रोकने पर लोगों ने पुलिस से बहस की. ईदगाह में पहले से ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, इसलिए पुलिस ने नमाजियों को कुछ देर तक अंदर जाने से रोक दिया. इससे लोग नाराज हो गए और उनकी पुलिस से बहस हुई.

हालांकि, पुलिस ने ईदगाह में भीड़ कुछ कम होने पर उन्हें अंदर जाकर नमाज पढ़ने की इजाजत दे दी. इसके बाद सबकुछ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. जयपुर के टोंक में नमाज के बाद ट्रक स्टैंड के पास चौराहे पर नारे लगाए जाने को लेकर विवाद हो गया. मुस्लिम समुदाय के लोग जुलूस निकालने की मांग कर रहे थे. पुलिस ने उन्हें रोका तो भीड़ ने नारेबाजी शुरू कर दी. कुछ देर के लिए दूदू-छाण स्टेट हाईवे जाम रहा. भीड़ में मौजूद लोगों से पुलिस की गर्मागर्म बहस हो गई. अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस ने मौके से भीड़ को हटाकर मामला शांत कराया.

मुरादाबाद के गलशहीद क्षेत्र में स्थित ईदगाह में एक बार में करीब 30 हजार लोग नमाज अदा कर सकते हैं. ईद की सुबह नमाज अदा करने के लिए भारी संख्या में लोग ईदगाह पहुंच गए. सुबह आठ बजे ईद की नमाज शुरू होनी थी, लेकिन उससे पहले ही ईदगाह नमाजियों से भर गया. भगदड़ की स्थिति ना बने इसलिए पुलिस ने लोगों को ईदगाह के बाहर रोकना शुरू कर दिया. इस पर लोगों ने सड़क पर नमाज पढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया गया. इसे लेकर नमाजियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. पुलिस ने उन्हें दूसरी शिफ्ट में नमाज अदा कराने की बात कहकर शांत कराया. बचे हुए लोगों को ईदगाह में भीड़ कम होने के बाद दूसरी बार नमाज पढ़ने के लिए पुलिस ने एंट्री दी.

मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल ने कहा, ‘जिले में सभी जगह नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई है. पिछले 5-6 दिनों से तैयारियां चल रही थीं. नमाज अदा होने के बाद कुछ लोग ईदगाह में नमाज अदा करना चाहते थे. इमाम से उनकी बातचीत हुई और उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.’

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...