8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यNCP नेता जितेंद्र आव्हाड गिरफ्तार, मराठी फिल्म हर-हर महादेव पर बढ़ा बवाल

NCP नेता जितेंद्र आव्हाड गिरफ्तार, मराठी फिल्म हर-हर महादेव पर बढ़ा बवाल

Published on

मुंबई

मराठी फिल्म हर-हर महादेव पर चल रहे विवाद के बीच एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड को गिरफ्तार कर लिया गया है। ठाणे के एक मॉल में फिल्म की स्क्रीनिंग रुकवाने और तोड़फोड़ के मामले में आव्हाड को ठाणे की वर्तकनगर पुलिस ने अरेस्ट किया है। एनसीपी एमएलए उस वक्त विवादों में आए थे, जब उन्होंने ठाणे के एक मॉल में फिल्म हर-हर महादेव की स्क्रीनिंग को रुकवा दिया था। इस दौरान वहां मौजूद लोगों और एनसीपी कार्यकर्ताओं में मारपीट हुई थी। इस सिलसिले में ठाणे पुलिस ने केस भी दर्ज किया था। हंगामे और तोड़फोड़ के तीन दिन बाद जितेंद्र आव्हाड को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड का कहना है, ‘मैं मुंबई जा रहा था, इसी दौरान पुलिस के एक कॉल के बाद मैं खुद ठाणे के वर्तकनगर थाने पहुंचा। इसके बाद पुलिस इंस्पेक्टर ने मुझे बातचीत में उलझा दिया। तभी डीसीपी राठौड़ थाने पहुंचे और मुझे हिरासत में ले लिया। आज दोपहर करीब एक बजे मेरे पास वर्तकनगर थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक निकम का फोन आया। उन्होंने कहा कि मैं नोटिस भेजने के लिए एक पुलिसकर्मी भेजूंगा, इसलिए आप थाने आ जाएं। लेकिन मैंने कहा कि मैं पहले थाने आऊंगा और फिर मुंबई जाऊंगा।’

आव्हाड ने साथ ही कहा, ‘डीसीपी राठौड़ की आंखों और चेहरे पर बेचैनी दिखाई दे रही थी। जब मैंने कार्रवाई को लेकर डीसीपी से पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं कुछ नहीं कर सकता। ऊपर से आदेश आया है और आपको गिरफ्तार किया जाना चाहिए।’ एनसीपी नेता ने महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘यह पुलिस शक्ति का दुरुपयोग है। अब मैं लड़ने को तैयार हूं। भले ही मुझे फांसी लग जाए लेकिन मैंने जो नहीं किया उसके लिए मैं खुद को दोषी नहीं मानूंगा।’

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...