11 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeखेलनीरज चोपड़ा ने फिर किया कमाल, वर्ल्ड चैम्पियन एंडरसन पीटर्स को पछाड़कर...

नीरज चोपड़ा ने फिर किया कमाल, वर्ल्ड चैम्पियन एंडरसन पीटर्स को पछाड़कर जीती दोहा डायमंड लीग

Published on

दोहा,

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने नए सत्र की शानदार शुरुआत की है. नीरज चोपड़ा ने 5 मई (शुक्रवार) को दोहा डायमंड लीग का खिताब अपने नाम किया. दोहा के कतर स्पोर्ट्स क्लब में हुई प्रतियोगिता में नीरज ने पहले ही प्रयास में 88.67 मीटर दूर भाला फेंका. नीरज का यह पहला थ्रो प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ थ्रो रहा. हालांकि नीरज एक बार फिर 90 मीटर बैरियर को पार करने में सफल नहीं रह पाए.

टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले चेक खिलाड़ी जैकब वडलेज्च दूसरे स्थान पर रहे. ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स तीसरे स्थान पर रहे. पिछले साल के वर्ल्ड चैम्पियनशिप में एंडरसन पीटर्स ने ही नीरज चोपड़ा को हराकर गोल्ड जीता था. अब इस जीत के साथ ही नीरज चोपड़ा ने पीटर्स से पिछली हार का बदला ले लिया.

दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन
पहला प्रयास – 88.67 मी
दूसरा प्रयास – 86.04 मी
तीसरा प्रयास – 85.47 मी
चौथा प्रयास – फाउल
पांचवां प्रयास- 84.37 मी
छठा प्रयास- 86.52 मी

दोहा डायमंड लीग की फाइनल स्टैंडिंग
1. नीरज चोपड़ा (भारत) – 88.67 मी
2. जैकब वडलेज्च (चेक गणराज्य) – 88.63 मी
3. एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा) – 85.88 मी
4. जूलियन वेबर (जर्मनी) – 82.62 मी
5. एंड्रियन मर्डारे (मोल्डोवा) – 81.67 मी
6. केशोर्न वाल्कॉट (त्रिनिदाद एंड टोबैगो) – 81.27 मी
7. रोड्रिक जी. डीन (जापान) – 79.44 मी
8. कर्टिस थॉम्पसन (यूएसए) – 74.13 मी

यूजीन में होना है डायमंड लीग का फाइनल
दोहा में हो रहा यह इवेंट डायमंड लीग सीरीज का पहला चरण है. इसका समापन 16 और 17 सितंबर को यूजीन में डायमंड लीग फाइनल के साथ होना है. प्रत्येक एथलीट को डायमंड लीग के एक लेग में पहले स्थान पर रहने के लिए 8 अंक, दूसरे स्थान पर रहने के लिए 7, तीसरे स्थान पर रहने के लिए 6 और चौथे स्थान पर रहने के लिए 5 अंक दिए जाते हैं.

मौजूदा डायमंड लीग चैम्पियन हैं नीरज
नीरज का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर है, जो राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है. वह 2018 में दोहा डायमंड लीग में अपनी इकलौती भागीदारी में 2018 में 87.43 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहे थे. नीरज पिछले साल ‘समग्र फिटनेस और ताकत’ की कमी के कारण दोहा डायमंड लीग में हिस्सा नहीं ले सके थे. वह पिछले सितंबर में ज्यूरिख में 2022 ग्रैंड फिनाले जीतने के बाद डायमंड लीग चैम्पियन बनने वाले पहले भारतीय बने. इससे एक महीने पहले वह लुसाने में डायमंड लीग मीट जीतने वाले पहले भारतीय बने थे.

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...