9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलनीरज ने 89.94 मीटर का थ्रो कर जीता रजत, ओलंपिक में व्यक्तिगत...

नीरज ने 89.94 मीटर का थ्रो कर जीता रजत, ओलंपिक में व्यक्तिगत इवेंट में 2 मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय पुरुष बने

Published on

नई दिल्ली

भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 के जैवलिन थ्रो इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। नीरज अपने गोल्ड मेडल का बचाव नहीं कर सके लेकिन अपने देश के लिए इस ओलंपिक का पहला सिल्वर मेडल जरूर जीत लिया।दो बार गोल्ड मेडल जीतने में विफल रहे नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो फाउल था। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर का थ्रो किया। यह उनके करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो है। इसी थ्रो ने उन्हें सिल्वर मेडल दिलाया। इसके अलावा उनके बाकी थ्रो फाउल रहे।

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास
26 साल के नीरज चोपड़ा टोक्यो 2020 के अपने स्वर्ण पदक में रजत पदक जोड़ने के बाद भारत के चौथे दो बार के ओलंपिक पदक विजेता बन गए। उनसे पहले सुशील कुमार, पीवी सिंधु और मनु भाकर ने ही यह उपलब्धि हासिल की है। मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में ही दो कांस्य पदक जीते हैं।हालांकि आजादी से पहले नॉर्मन प्रिकॉर्ड ने भारत के लिए दो मेडल जीते थे लेकिन वह भारतीय नहीं थे ब्रिटेन के रहने वाले थे।

अरशद नदीम ने बनाया ओलंपिक रिकॉर्ड
अरशद नदीम ने बाकी सभी को पछाड़कर ओलंपिक पुरुष भाला फेंक में स्वर्ण पदक हासिल किया। अरशद नदीम ने अपने दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर का थ्रो कर ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया था। अरशद नदीम बार्सिलोना 1992 के बाद से पाकिस्तान के पहले ओलंपिक पदक विजेता बने।उन्होंने अपने अंतिम प्रयास में 91.79 मीटर के विशाल थ्रो के साथ प्रतियोगिता का अंत किया। नदीम का अंतिम थ्रो ही डेनमार्क के एंड्रियास थोरकिल्डसन (बीजिंग 2008 में 90.57 मीटर) के ओलंपिक रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए काफी था।

एंडर्स पीटर्स ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
दो बार के विश्व चैंपियन ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता। उन्होंने अपने चौथे प्रयास में चेकिया के याकूब वाडलेच को पोडियम स्थान से हटाया

पेरिस ओलंपिक में जैवलिन थ्रो के फाइनल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का लेखा-जोखा

रैंक एथलीट देश सर्वश्रेष्ठ थ्रो
1 अरशद नदीम पाकिस्तान 92.97 मीटर (ओलंपिक रिकॉर्ड)
2 नीरज चोपड़ा भारत 89.45 मीटर (सीजन बेस्ट)
3 एंडरसन पीटर्स ग्रेनाडा 88.54 मीटर
4 याकूब वाडलेच चेकिया 88.50 मीटर
5 जूलियस येगो केन्या 87.72 मीटर (सीजन बेस्ट)
6 जूलियन वेबर जर्मनी 87.40 मीटर
7 केशोर्न वाल्कोट त्रिनिदाद एंड टोबैगो 86.16 मीटर (सीजन बेस्ट)
8 लासी एतेलाटोला फिनलैंड 84.58 मीटर
9 ओलिवर हेलैंडर फिनलैंड 82.68 मीटर
10 टोनी केरानेन फिनलैंड 80.92 मीटर
11 लुईज मौरिसियो डासिल्वा ब्राजील 80.67 मीटर
12 एड्रियान मार्डेरे मोलदोवा 80.10 मीटर

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...