10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यकानपुर : महिला मित्र के साथ कार में रंगे हाथ पकड़े गए...

कानपुर : महिला मित्र के साथ कार में रंगे हाथ पकड़े गए नेताजी, बीवी ने की पिटाई

Published on

कानपुर

कानपुर में एक नेताजी को शनिवार देर रात कुछ पुरुषों और महिलाओं द्वारा चप्पलों से पीटे जाने का वीडियो वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि वीडियो में पिटने वाला भाजपा बुंदेलखंड क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री मोहित सोनकर है। ये पिटाई कथित रूप से भाजपा की महिला नेत्री के साथ रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद मोहित सोनकर की पत्नी, उनके भाइयों और महिला नेत्री के पति ने की है। हालांकि ‘ लाइव हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। देर रात सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां से मोहित और तथाकथित प्रेमिका के पति को मेडिकल के लिए उर्सला भेजा गया।

बाबूपुरवा क्षेत्र के खटिकाना में रहने वाले मोहित सोनकर भाजपा बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री हैं। बताया जाता है कि शनिवार रात वह किदवईनगर निवासी भाजपा नेत्री के साथ जूही क्षेत्र के आनंदपुरी स्थित पार्क के पास कार में बैठे थे। तभी मोहित की पत्नी आकांक्षा उर्फ मैडम मोनी कर्नलगंज निवासी अपने भाइयों राजा सोनकर, शिशु, प्रशांत, रिंकू और प्रेमिका के पति के साथ पार्क पहुंचीं।

उन्होंने कार से खींच कर दोनों की पिटाई कर दी। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शनिवार रात को वायरल वीडियो में क्षेत्रीय मंत्री मोहित को पत्नी और उसके भाई चप्पलों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ तथाकथित प्रेमिका का पति भी है, जिसके साथ मोहित की भी हाथापाई हुई।

जूही इंस्पेक्टर ने बताया कि मोहित सोनकर की महिला मित्र के पति की तरफ से मारपीट की तहरीर प्राप्त हुई है। भाजपा महिला मोर्चा की दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने बताया कि मोहित के साथ पकड़ी गई महिला भाजपा में किसी पद पर नहीं है। उन्हें पद देने के लिए विचार किया गया था लेकिन एनजीओ चलाने की वजह से पद नहीं दिया गया।

पत्नी का भी वीडियो वायरल, पति पर लगाए गंभीर आरोप
पिटाई के वीडियो के साथ एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मोहित की पत्नी आकांक्षा गंभीर आरोप लगा रही हैं। ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इस वीडियो में महिला खुद को मोहित की पत्नी बताते हुए कह रही है कि भाजपा की महिला नेत्री कई महीनों से उनके पति के साथ गलत संबंधों में हैं। दोनों ने उसे मरवाया-पिटवाया, घर से निकलवाया। बाद में सास लेकर घर आईं। शुक्रवार रात भाजपा नेत्री ने मेरे फोन पर कॉल की। कहा कि जिंदगी बर्बाद कर देगी।

पति से कहा तो जवाब मिला कि धोखे से मिल गया होगा। वीडियो में वह बता रही हैं कि पति के साथ संबंधों में रहने वाली महिला भाजपा में बहुत बड़ी नेता है और पति भी भाजपा बुंदेलखंड के क्षेत्रीय मंत्री हैं। वीडियो में वह कह रही हैं कि रात 12 बजे से बर्थडे सेलिब्रिशन की तैयारी कर रहे थे। शनिवार रात को मैंने कार में खुद दोनों को गले में हाथ डाले व हरकतें करते पकड़ा। अब पति बता रहे हैं जनवरी-फरवरी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इससे पहले भी पुलिस से शिकायत कर चुकी हूं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...