17.8 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतिपहले कभी ऐसा दृश्य नहीं देखा... सभी सांसदों को जवाबदेह बनाने की...

पहले कभी ऐसा दृश्य नहीं देखा… सभी सांसदों को जवाबदेह बनाने की जरूरत, उपराष्ट्रपति ने कही अहम बात

Published on

नई दिल्ली

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हाल ही में संसद परिसर में हुए हंगामे, धक्कामुक्की के संदर्भ में कई अहम बातें कही हैं। उपराष्ट्रपति ने संसद में धक्कामुक्की की घटना पर परोक्ष रूप से दुख व्यक्ति किया। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अमित शाह की ‘अपमानजनक’ टिप्पणी को लेकर संसद के बाहर सांसदों के बीच झड़प हुई थी। इसके कुछ दिनों बाद, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज इस बात पर जोर दिया कि सभी पार्टी के सांसदों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। धनखड़ दिल्ली में चौधरी चरण सिंह पुरस्कार 2024 के विजेताओं से बातचीत कर रहे थे।

‘अव्यवस्था को व्यवस्था’ के रूप ले रहे लोग
उन्होंने कहा कि लोगों ने ‘अव्यवस्था को व्यवस्था’ के रूप में लेना सीख लिया है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने पहले कभी ऐसा दृश्य नहीं देखा है। धनखड़ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी लोकतंत्र की सफलता के लिए अभिव्यक्ति और संवाद दोनों पक्षों को बड़ी जिम्मेदारी के साथ-साथ चलना चाहिए।

सांसदों को जवाबदेह बनाने का समय
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि अब समय आ गया है कि हर विचारशील भारतीय गहराई से चिंतन करे और दायित्व निभाने वालों को जवाबदेह बनाए- खास तौर पर सांसदों को। हमारी आजादी और भारतीय संविधान को अपनाने की सदी के आखिरी चौथाई हिस्से में मैंने जिस तरह का नजारा देखा, वह चिंता का विषय होना चाहिए। कोई बदलाव की भावना ही नहीं है।

बीजेपी-कांग्रेस आपस में भिड़े
कांग्रेस और भाजपा दोनों ने आरोप लगाया है कि विपक्षी पार्टी के विधायकों के गुरुवार सुबह संसद भवन में प्रवेश करने पर विपक्षी पार्टी के सदस्यों ने उनके सांसदों पर हमला किया और उन्हें धक्का दिया। कांग्रेस शाह की ‘अंबेडकर का नाम लेना एक फैशन बन गया है’ टिप्पणी के खिलाफ विरोध कर रही थी। दूसरी तरफ, वहीं भाजपा ने संविधान निर्माता के साथ इस पुरानी पार्टी द्वारा किए गए कथित ऐतिहासिक अन्याय को उजागर करते हुए जवाबी विरोध प्रदर्शन आयोजित किया।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...