1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यबहराइच कांड का नया वीडियो, पुलिस के साथ सड़क पर चलते नजर...

बहराइच कांड का नया वीडियो, पुलिस के साथ सड़क पर चलते नजर आए उपद्रवी, कटघरे में प्रशासन

Published on

बहराइच

उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान भड़की हिंसा मामले में लगातार माहौल गरमाया हुआ है। हिंसा के कई वीडियो सामने आए हैं। इसमें पुलिस की घटना के दौरान निष्क्रियता साफ तौर पर दिखाई देती है। बहराइच हिंसा के बाद योगी सरकार की ओर से पुलिस पर एक्शन भी हुआ है। घटना को लेकर अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। ताजा वायरल हो रहे वीडियो में भी पुलिस की निष्क्रियता साफ तौर पर दिख रही है। वायरल सीसीटीवी फुटेज 14 अक्टूबर सुबह 10:30 बजे का है।

बहराइच हिंसा के वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी हाथ में लाठी-डंडे लेकर जा रहे हैं। उनके साथ-साथ पुलिसकर्मी भी चल रहे हैं। इसी दौरान एक स्थान पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ रुकती है। एक घर के बाहर खड़ी कार को निशाना बनाती है। कार को प्रदर्शनकारी लाठी-डंडों से तोड़ने लगते हैं। इसके बाद उसमें आग लगा दी जाती है। प्रदर्शनकारियों का यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन पर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं।

मूर्ति विसर्जन के दौरान मचा था बवाल
बहराइच में दुर्गापूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान 13 अक्टूबर को जमकर बवाल मचा था। दुर्गा मूर्ति लेकर जा रहे लोगों पर पत्थरबाजी के बाद मामला भड़का। इसके बाद हिंसा भड़क उठी। इसी बीच एक हिंदू युवक रामगोपाल मिश्रा की मौत का मामला सामने आया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जगह-जगह आगजनी कर दी गई। हिंदू युवक की मौत का मामला अभी तक बहराइच में गरमाया हुआ है।

युवक का शव रखकर हुआ था प्रदर्शन
बहराइच में 13 अक्टूबर की शाम भड़की हिंसा के बाद अगले दिन भी जमकर बवाल मचा था। इसी दौरान का एक नया वीडियो सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि वायरल हो रहा वीडियो उस दिन का है, जब राम गोपाल मिश्रा के शव को रखकर प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शनकारी पुलिस और प्रशासन से नाराज होकर हाथों में लाठी-डंडे लेकर निकले थे।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने पहले एक कार में तोड़फोड़ की और फिर उसमें आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों का यह उपद्रव सीसीटीवी में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। अब यह खासा वायरल हो रहा है। इसको लेकर अब पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...