15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयसंजय सिंह की गिरफ्तारी के अगले दिन एक साथ चार राज्यों में...

संजय सिंह की गिरफ्तारी के अगले दिन एक साथ चार राज्यों में ED और IT की रेड, विपक्षी पार्टियों के नेता-मंत्री निशाने पर

Published on

नई दिल्ली. ,

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया. संजय सिंह की गिरफ्तारी के अगले दिन यानी आज ईडी और इनकम टैक्स ने चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है. ईडी ने नगर पालिका भर्ती घोटाले के मामले में पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री रथिन घोष के यहां छापेमारी की. तो आईटी ने चेन्नई में डीएमके सांसद के यहां रेड डाली है. इसके अलावा तेलंगाना में बीआरएस विधायक और कर्नाटक के शिवमोगा में DCC बैंक के चेयरमैन के यहां छापेमारी हुई है.

कहां किसके यहां छापे?

1- पश्चिम बंगाल में मंत्री के आवास समेत 13 ठिकानों पर छापे
पश्चिम बंगाल की ममता सरकार में मंत्री रथिन घोष के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है. ये कार्रवाई नगर पालिका भर्ती घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर की गई है. बताया जा रहा है कि रथिन के कोलकाता आवास समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी की गई है. मध्यमग्राम सीट से विधायक रथिन घोष ममता सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री हैं.

2- तमिलनाडु में IT के छापे
तमिलनाडु में DMK सांसद एस जगतरक्षकन के परिसरों पर आयकर विभाग तलाशी ले रहा है. विभाग की ओर से 40 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की गई. IT की ओर से एकॉर्ड डिस्टिलर्स एंड ब्रूअर्स प्राइवेट लिमिटेड पर भी छापेमारी की गई है.

3- तेलंगाना में BRS विधायक गोपीनाथ पर IT के छापे
तेलंगाना में IT ने बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ से संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की है. आईटी अधिकारियों की कई टीमें कुकटपल्ली में उनके आवास और कार्यालयों समेत हैदराबाद के विभिन्न हिस्सों में तलाशी ले रही हैं.

4- कर्नाटक में भी छापे
ईडी ने डीसीसी बैंक के चेयरमैन मंजूनाथ गौड़ा के शिवमोगा स्थित आवास पर छापेमारी की है. वह अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं. शिवमोगा में उनके 3 आवास पर छापेमारी चल रही है.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...