11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्य'चंद नेताओं का शातिर गिरोह चला रही नीतीश सरकार', तेजस्वी ने पीएम...

‘चंद नेताओं का शातिर गिरोह चला रही नीतीश सरकार’, तेजस्वी ने पीएम मोदी का नाम लेकर बोला बड़ा हमला

Published on

पटना

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं को लेकर पीएम मोदी का नाम लेते हुए सीएम नीतीश और उनकी सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर कई हत्याओं का जिक्र करते हुए बिहार में प्रशासनिक अराजकता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। विपक्ष ने विधानमंडल में भी इस मुद्दे पर हंगामा किया।

तेजस्वी ने पीएम मोदी के बताए ‘मंगलराज’ पर उठाए सवाल
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बिहार में अपराध की घटनाओं को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने पीएम मोदी की ओर से बताए गए ‘मंगलराज’ पर सवाल उठाए। उन्होंने कुछ घटनाओं का जिक्र किया। जिसमें केंद्रीय मंत्री के मामा और भांजे की हत्या। इसके अलावा, उन्होंने जदयू विधायक की पुत्रवधू, एक डॉक्टर की क्लिनिक में हत्या, एक अन्य डॉक्टर की हॉस्पिटल में हत्या, वैशाली में एक एनआरआई की गोली मारकर हत्या, एक सरकारी शिक्षक की हत्या और सीवान में एक व्यवसायी की हत्या का भी उल्लेख किया।

बिहार में प्रशासनिक अराजकता फैली-तेजस्वी
तेजस्वी ने आगे लिखा-‘कितनी हत्याएं गिनाएं और किसे गिनाए? भ्रष्ट, टायर्ड और रिटायर्ड अधिकारी एवं चंद नेताओं का एक शातिर गिरोह नीतीश सरकार को चला रहा है। बिहार में प्रशासनिक अराजकता फैल चुकी है। चहुंओर भ्रष्टाचार और अपराध का बोलबाला है।

बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष हमलावर
बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर दबाव बना रहा है। पिछले दिनों बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में विपक्षी दलों के सदस्यों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से अपराध नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की। विपक्ष का कहना है कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से विफल हो गई है।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...