8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यनीतीश कुमार रात में लेंगे बड़ा फैसला... वक्फ बिल को लेकर जेडीयू...

नीतीश कुमार रात में लेंगे बड़ा फैसला… वक्फ बिल को लेकर जेडीयू नेता का बड़ा बयान; बिहार में कुछ होने वाला है?

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में केंद्र सरकार के वक्फ संशोधन बिल को लेकर विरोध बढ़ रहा है। जेडीयू के नेता अहमद अशफाक करीम ने बिल वापस लेने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार रात में इस बिल पर बड़ा फैसला लेंगे। करीम ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से भी बिल पर समर्थन वापस लेने का आग्रह किया है। मोदी सरकार इस बिल को लोकसभा में पेश करने वाली है, लेकिन जेडीयू का रुख अभी तक स्पष्ट नहीं है।

सुबह में क्या होगा…
जेडीयू नेता और पूर्व सांसद अहमद अशफाक करीम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चंद्रबाबू नायडू धर्मनिरपेक्षता के समर्थक हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नायडू और नीतीश कुमार रात में वक्फ संशोधन बिल को वापस लेने पर कोई फैसला लेंगे। करीम ने कहा कि यह मेरी निजी राय है, लेकिन कल सुबह क्या होगा यह मैं नहीं कह सकता। इससे पहले, जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस ने कहा था कि उनकी पार्टी वक्फ बिल के समर्थन में नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। गौस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिल वापस लेने की अपील की थी।

जेडीयू का रुख अभी तक साफ नहीं
वक्फ बिल पर जेडीयू का रुख अभी तक साफ नहीं है। मोदी सरकार इस बिल को लोकसभा में बुधवार को पेश करने वाली है। केंद्र में बीजेपी की सहयोगी जेडीयू ने अभी तक इस बिल पर अपना रुख पूरी तरह से स्पष्ट नहीं किया है। पार्टी में कुछ लोग बिल का विरोध कर रहे हैं। वहीं, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि वे नहीं चाहते कि यह बिल पिछली तारीख से लागू हो। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस पर विचार करेगी।

सदन में बताएंगे जेडीयू का रुख
जेडीयू कोटे से मंत्री और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि वे सदन में ही वक्फ बिल पर अपना रुख बताएंगे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार को किसी से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। ललन सिंह ने कहा कि उन्होंने मुसलमानों के लिए जितने काम किए, आजादी के बाद किसी राज्य सरकार ने नहीं किए।

Latest articles

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...