5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराजनीतिनीतीश संयोजक और सोनिया होंगी I.N.D.I.A. की चेयरपर्सन! मुंबई की बैठक में...

नीतीश संयोजक और सोनिया होंगी I.N.D.I.A. की चेयरपर्सन! मुंबई की बैठक में हो सकता है ऐलान

Published on

पटना

2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को रोकने के लिए विपक्षी एकता की कवायद तेजी से आगे बढ़ रही। इसे लेकर देशभर की विपक्षी पार्टियों ने नया खेमा I.N.D.I.A. बनाया है। जानकारी के मुताबिक, विपक्षी एकता की इस कवायद में अहम रोल निभाने वाले बिहार के सीएम नीतीश कुमार को बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही। उन्हें भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (I.N.D.I.A.) का संयोजक बनाने की तैयारी है। वहीं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस 11 सदस्यीय समन्वय समिति की चेयरपर्सन बनाया जा सकता है।

नीतीश-सोनिया को बड़ी जिम्मेदारी
बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन के सूत्रों ने दावा किया कि I.N.D.I.A. में सभी प्रमुख सहयोगियों के शीर्ष नेताओं और कांग्रेस नेतृत्व ने संयोजक के रूप में नीतीश के नाम पर सहमति व्यक्त की है। मुंबई की बैठक में इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस के दिग्गज नेता चाहते हैं कि सोनिया गांधी समन्वय समिति का नेतृत्व करें। इससे पहले वो यूपीए की भी अध्यक्ष थीं। उन्होंने कहा कि या तो सोनिया या उनकी ओर से तय किसी दिग्गज को समन्वय समिति का नेतृत्व सौंपा जाए।

मुंबई की बैठक में होगा ऐलान
महागठबंधन के एक वरिष्ठ नेता टीओआई को बताया कि सोनिया गांधी से इस मामले में फाइनल फैसला लेने की अपील की जाएगी। वहीं इस पर अंतिम निर्णय लेंगी। 18 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दूसरी बैठक हुई थी। जिसमें संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि मुंबई में अगली बैठक होगी। जिसमें 11 सदस्यीय समन्वय समिति का चुनाव किया जाएगा।

केसी त्यागी ने पूरे मामले पर क्या कहा
जेडीयू के दिग्गज नेता और मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि उनकी पार्टी विपक्षी एकता के लिए लगातार एक्टिव रही है। हमारे नेता नीतीश कुमार का लंबा राजनीतिक और प्रशासनिक कद सरकार या संगठन में किसी भी बड़े पद के लिए उपयुक्त है। I.N.D.I.A. के सहयोगियों के लिए सीट बंटवारे के फार्मूले को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां जब एक साथ बैठेंगी तभी सीट शेयरिंग को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...