27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यमहिलाओं से जुड़ी "माई-बहिन मान योजना" को नीतीश के मंत्री ने बताया...

महिलाओं से जुड़ी “माई-बहिन मान योजना” को नीतीश के मंत्री ने बताया “गाली”, RJD ने किया पलटवार

Published on

पटना,

बिहार की सियासत में एक बार फिर जुबानी जंग छिड़ गई है. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की नई योजना “माई-बहिन मान योजना” को लेकर नीतीश कुमार सरकार में मंत्री और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने विवादास्पद बयान दिया है. तेजस्वी ने इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपये देने का वादा किया है, लेकिन इसे लेकर सुमित कुमार सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह योजना “गाली” की तरह लगती है.

आरजेडी का पलटवार
सुमित कुमार सिंह ने कहा, “तेजस्वी यादव की यह योजना काम से ज्यादा गाली लग रही है. पता नहीं यह किस प्रकार की योजना है और कौन उनको ऐसे विचार देता है.” मंत्री के इस बयान ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है. मंत्री के बयान पर आरजेडी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी के सांसद मनोज झा ने कहा, “मंत्री जी को यह योजना गाली की तरह लगती है. लगेगी भी, क्योंकि उनकी सोच-समझ में बहुजन समाज को गाली देने की जो प्रथा थी, वह खत्म नहीं हुई है. ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे.” आरजेडी ने मंत्री के बयान को अशोभनीय और महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया है. पार्टी प्रवक्ताओं का कहना है कि यह बयान नीतीश सरकार की महिला सशक्तिकरण के प्रति नकारात्मक सोच को दर्शाता है.

तेजस्वी यादव का वादा
गौरतलब है कि तेजस्वी यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने पर महिलाओं और बहनों को हर महीने ढाई हजार रुपये देने का वादा किया है. उन्होंने इस योजना को “माई-बहिन मान योजना” नाम दिया है, जिसे आरजेडी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है. बयानबाजी के इस दौर ने बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है. जहां आरजेडी इसे महिला विरोधी मानसिकता का उदाहरण बता रही है, वहीं जेडीयू और उसके सहयोगी इसे तेजस्वी यादव की “अवास्तविक योजनाओं” का परिणाम करार दे रहे हैं.

Latest articles

हरिद्वार भूमि घोटाले में धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर गिरी गाज

हरिद्वार। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सख्त प्रशासनिक...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दादाजी धाम में निःशुल्क योग शिविर, हृदय स्वास्थ्य पर होगा विशेष मार्गदर्शन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर के...

चार दिन बाद मथुरा में मिला लापता मासूम अंश, भोपाल पुलिस की छह टीमों ने किया सुरक्षित बरामद

भोपाल। राजधानी के ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी से चार दिन पहले लापता...

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

More like this

हरिद्वार भूमि घोटाले में धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर गिरी गाज

हरिद्वार। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सख्त प्रशासनिक...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...