12.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराजनीति'INDIA' का आज नया लोगो नहीं, वन नेशन वन इलेक्शन पर चर्चा,...

‘INDIA’ का आज नया लोगो नहीं, वन नेशन वन इलेक्शन पर चर्चा, ग्रुप फोटो के जरिए दिया एकजुटता का संदेश

Published on

नई दिल्ली

2024 लोकसभा चुनाव में NDA का मुकाबला करने की रणनीति पर चर्चा के लिए मुंबई में दो दिन से ‘INDIA’ गठबंधन की बैठक जारी है. मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में चल रही बैठक के दूसरे नेताओं ने ग्रुप फोटो खिंचाकर एकजुटता का संदेश दिया. हालांकि, आज I.N.D.I.A गठबंधन का नया लोगो लॉन्च नहीं होगा. लोगो में बैठक के दौरान कुछ सुझाव मिले, ऐसे में आज इसे लॉन्च नहीं किया गया. इसके अलावा बैठक में वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे पर भी चर्चा हुई. दरअसल, मोदी सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है. माना जा रहा है कि इसमें वन नेशन वन इलेक्शन पर बिल आ सकता है.

आज लोगो नहीं होगा जारी
आज मुंबई बैठक में गठबंधन का लोगो लॉन्च नहीं होगा. पहले कहा जा रहा था कि आज लोगो लॉन्च होगा. लेकिन लोगो पर चर्चा के दौरान कुछ सुझाव आए हैं. ऐसे में आज लोगो लॉन्च नहीं होगा. बाद में बदलाव के बाद इसे लॉन्च किया जाएगा. (इनपुट- ऋत्विक और साहिल जोशी)

2 अक्टूबर तक घोषणा पत्र जारी करे गठबंधन- ममता का सुझाव
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सुझाव दिया कि INDIA गठबंधन को 2 अक्टूबर तक अपना घोषणापत्र जारी करना चाहिए. वहीं, दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने सुझाव दिया कि गठबंधन को अगले महीने के अंत तक लोकसभा चुनावों के लिए पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को अंतिम रूप देना चाहिए.

समाजवादी पार्टी (सपा) के रामगोपाल यादव ने भी राज्यों में पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को जल्द अंतिम रूप देने की अपील करते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन के पास अब समय नहीं बचा है. बैठक में खड़गे ने एक साझा राष्ट्रीय एजेंडा तैयार करने को भी कहा है. उन्होंने नेताओं से इसके बुलेट प्वाइंट तैयार करने को कहा.

शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बैठक में कहा कि संसद सत्र गणेश चतुर्थी के पहले दिन बुलाया जा रहा है और आश्चर्य हुआ कि क्या पक रहा है. उन्होंने कहा, हमें अपनी योजनाओं में और देरी नहीं करनी चाहिए और जल्द से जल्द काम शुरू करना चाहिए.

EVM का भी उठा मुद्दा
बैठक में ज्यादातर नेता चुनाव योजनाओं को जल्द अंतिम रूप देने पर सहमत दिखे. नेताओं ने संभावना जताई कि जल्द चुनाव हो सकते हैं, ऐसे में गठबंधन के पास समय नहीं बचा है और केवल बैठकों से काम नहीं चलेगा. बैठक में कुछ नेताओं ने ईवीएम का भी मुद्दा उठाया.

बैठक के पहले दिन इन मुद्दों पर हुई चर्चा
– मुंबई बैठक के पहले दिन तय हुआ है कि कोऑर्डिनेशन कमेटी दो स्तर पर बनाई जाएंगी. पहली सेंट्रल और दूसरी स्टेट लेवल पर. आगे की महत्वपूर्ण रणनीति के लिए दोनों मिलकर काम करेंगे.
– गुरुवार को चर्चा के दौरान फैसला किया गया कि कोऑर्डिनेशन कमेटी में कम से कम चार ग्रुप शामिल होंगे, जिनमें एक गठबंधन के संयुक्त कार्यक्रम की योजना बनाने के लिए, दूसरा कार्य योजना तैयार करने और तीसरी सोशल मीडिया को संभालने के लिए, और एक रिसर्च और डेटा एनालिसिस में शामिल होगी. इसके अलावा संयुक्त अभियान और रैलियों की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक सब कमेटी भी गठित की जाएगी. शुक्रवार को गठबंधन के लिए संयोजक बनाने पर भी चर्चा हो सकती है.
– बैठक में सभी पार्टियों से नेताओं के नाम मांगे गए हैं, जिन्हें वे कोऑर्डिनेशन कमेटी में रखना चाहती हैं.
– भारत गठबंधन ग्रुप का मानना ​​है कि बीजेपी फिलहाल घबराई हुई है, इसलिए जल्द ही कोऑर्डिनेशन कमेटी और अन्य ग्रुप बनाने की जरूरत है. मीटिंग में तय हुआ है कि कमेटी के बाद विपक्षी गठबंधन सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए आगे बढ़ सकता है.
– INDIA गठबंधन की बैठक में ये भी चर्चा हुई है कि अगर ये फैसले जल्द ही नहीं लिए गए, तो बीजेपी गठबंधन में बाधा डालने की कोशिश करेगी.
– बैठक में जल्द चुनाव की परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई. गठबंधन का मानना है कि बीजेपी जल्द चुनाव करा सकती है, ऐसे में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए.
– बैठक में तय हुआ है कि राजनीतिक मतभेदों को अलग रखा जाए. और एजेंडे में आम लोगों की समस्याओं से जुड़े मुद्दे होने चाहिए.
– INDIA गठबंधन के नेताओं ने तय किया है कि आगे की रणनीति तेजी से बनाई जाएगी.
– संसद के विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर बैठक में आज चर्चा की जाएगी. गुरुवार को भी इस पर चर्चा हुई. इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्ष को एनडीए की आश्चर्यजनक रणनीति और चालों से निपटने के लिए सभी आकस्मिक योजनाओं के लिए तैयार रहना चाहिए.
– बैठक के बाद उद्धव ठाकरे ने नेताओं के लिए डिनर रखा.

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...