19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeराजनीतिBJP को टक्कर देने का ममता के सिवा किसी के पास दम...

BJP को टक्कर देने का ममता के सिवा किसी के पास दम नहीं, लोकसभा चुनाव के बाद ऐसा क्यों बोल रहे हैं स्वामी

Published on

नई दिल्ली :

कोलकाता में डॉक्टर की रेप और हत्या के मामले में ममता बनर्जी बीजेपी के निशाने पर हैं। इस बीच बीजेपी के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी की तारीफ की है। स्वामी का कहना है कि ममता बनर्जी विपक्ष की तरफ से प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवार हो सकती हैं। स्वामी ने इस संबंध में ट्वीट कर कहा कि मेरे हिसाब से विपक्ष की मुख्य प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवार ममता बनर्जी हो सकती हैं। विपक्ष के किसी भी अन्य दल में बीजेपी को चुनौती देने की हिम्मत नहीं है।

पहले भी कर चुके हैं ममता की वकालत
यह पहली बार नहीं है जब स्वामी ने पीएम पद के लिए ममता बनर्जी का नाम रखा हो। इससे पहले पिछले साल भी स्वामी पीएम पद के लिए विपक्ष की तरफ से तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो की वकालत कर चुके हैं। कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी नेता ने कहा था कि ममता बनर्जी को भारत का प्रधानमंत्री बनना चाहिए। वह एक साहसी महिला हैं। देखिए कि उन्होंने 34 साल तक कम्युनिस्टों से कैसे लड़ाई लड़ी। देखिए कि वह अब क्या कर रही हैं।

ममता के व्यक्तित्व के मुरीद हैं स्वामी
स्वामी अक्सर कई मंचों से बंगाल की सीएम की तारीफ कर चुके हैं। दरअसल स्वामी को ममता बनर्जी का व्यक्तित्व काफी प्रभावी लगता है। स्वामी ने करीब एक साल पहले कोलकाता में राज्य सचिवालय नबन्ना में ममता बनर्जी मुलाकात की थी। उस समय भी स्वामी ने उन्हें उन्हें एक करिश्माई और साहसी राजनेता बताते हुए प्रशंसा की थी। स्वामी पहले भी यह मान चुके हैं कि विपक्ष की तरफ से बीजेपी का यदि कोई मुकाबला कर सकता है तो वह सिर्फ ममता बनर्जी ही हैं।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...