19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीति'जातिगत जनगणना रोकने की सोच रहे तो सपना देख रहे हैं', राहुल...

‘जातिगत जनगणना रोकने की सोच रहे तो सपना देख रहे हैं’, राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जाति जनगणना को लेकर एक बार फिर से मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मोदी जी, अगर आप जाति जनगणना को रोकने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप सपना देख रहे हैं, कोई शक्ति अब इसे रोक नहीं सकती! हिंदुस्तान का ऑर्डर आ चुका है-जल्द ही 90% भारतीय जाति जनगणना का समर्थन और मांग करेंगे। ऑर्डर अभी लागू कीजिए, या आप अगले प्रधानमंत्री को ये करते देखेंगे।

दरअसल लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के उस ट्वीट को रिट्वीट किया जिसमें पार्टी ने जाति जनगणना पर मूड ऑफ द नेशन सर्वे के आंकड़े बताए थे। सर्वे के अनुसार हर बीतते वक्त के साथ देश में जातिगत जनगणना की मांग बढ़ती जा रही है। सर्वे के अनुसार 74 प्रतिशत लोगों का कहना है कि देश में जातिगत जनगणना होनी ही चाहिए।

पहले भी जाति जनगणना को लेकर केंद्र पर बना चुके हैं दबाव
इससे पहले भी जातिगत जनगणना की मांग को लेकर दबाव बनाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि देश के 90 प्रतिशत लोग व्यवस्था से बाहर हैं। जातिगत जनगणना मेरे लिए राजनीति नहीं, ये मेरा मिशन है। ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ में राहुल ने कहा कि 90 प्रतिशत लोग व्यवस्था के बाहर बैठे हैं। उनके पास स्किल और ज्ञान तो हैं, लेकिन उनकी पहुंच नहीं है, यही कारण है कि हमने जातिगत जनगणना की मांग उठायी है। कांग्रेस के लिए जातिगत जनगणना नीति निर्माण की बुनियाद है।

हम जाति जनगणना कराएंगे और आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटा दी जाएगी, जिसे मैं स्वीकार नहीं करता। सबसे पहले, हमारे पास विभिन्न संस्थानों में अलग-अलग जातियों की भागीदारी को लेकर डेटा होना चाहिए। आरक्षण की बातें तो होती रहती हैं लेकिन उन्हें कभी मौका नहीं मिलता। लैटरल एंट्री हो जाती है, मैं आपको गारंटी दे रहा हूं कि लैटरल एंट्री 90% वाला आपको कोई नहीं मिलेगा।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...