19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यनोएडा: सेक्‍टर 18 की बिल्डिंग में भीषण आग, रस्‍सी से लटककर लोगों...

नोएडा: सेक्‍टर 18 की बिल्डिंग में भीषण आग, रस्‍सी से लटककर लोगों ने बचाई जान, सात घायल, तीन की हालत नाजुक

Published on

नई दिल्ली,

गर्मी आते ही आग लगने की घटनाएं बढ़ गई है। नोएडा के सेक्‍टर 18 स्थित एक बिल्डिंग में मंगलवार को भीषण आग लग गई। अग्निकांड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लोग बिल्डिंग की खिड़की से निकलकर रस्‍सी के सहारे जान बचाते नजर आ रहे हैं। अट्टा मार्केट में मौजूद कमर्शियल बिल्डिंग में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेज होने की वजह से बिल्डिंग में फंसे लोग छत पर चढ़ गए हैं।

मौके पर फायर ब्रिगेड की छह गाडि़यां पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। फायरकर्मी पूरी मशक्‍कत के साथ आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। सेक्‍टर 18 स्थित कृष्‍ण आपरा प्‍लाजा में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है।

सात घायल, तीन की हालत नाजुक
आग लगने की घटना में 7 लोग घायल हुए हैं। इन्हें उपचार के लिए सेक्टर-27 के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन लोगों की हालत नाजुक है। हालांकि प्रशासन ने अभी इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है।

आग कैसे लगी? कारण स्‍पष्‍ट नहीं
यह आग कैसे लगी इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। अग्निकांड की घटना बिल्डिंग के बेसमेंट में हुई है। यहां से बढ़ती हुईं आग की लपटें फर्स्ट फ्लोर से होते हुए सेकेंड फ्लोर तक पहुंची गई। आग देखकर बेसमेंट में काम कर रहे कुछ लोग जान बचाने के लिए ऊपर की ओर भागे। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया है।

बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकाल रहे फायर फाइटर्स
मौके पर मौजूद फायर फाइटर्स आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कुछ लोग बिल्डिंग में फंसे हुए हैं जिनको रेस्क्यू किया जा रहा। आग बिल्डिंग के ऊपरी तल तक पहुंच गया है। वहां फंसे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है।

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...