19.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Home'इतना हल्का नहीं कि हवा से हिल जाऊं', विवाद के बीच सामने...

‘इतना हल्का नहीं कि हवा से हिल जाऊं’, विवाद के बीच सामने आया SRK का पुराना बयान

Published on

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान रिलीज से पहले ही बायकॉट ट्रेंड की चपेट में आ गई है. फिल्म का गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है. गाने में दीपिका की केसरी रंग की बिकिनी और शाहरुख संग उनके रोमांस पर कई लोग आपत्ति जता रहे हैं. पठान पर चल रहे बायकॉट ट्रेंड के बीच अब शाहरुख खान का एक पुराना बयान चर्चा में लौट आया है. एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख खान बॉलीवुड को लेकर चल रहे बायकॉट ट्रेंड पर बात करते हुए नजर आए थे. शाहरुख ने इंटरव्यू में कहा था कि वो इतने हल्के नहीं कि बायकॉट ट्रेंड की हवा से हिल जाएं.

एक टीवी इंटरव्यू में शाहरुख से पूछा गया- आपको लगता है कि सोशल बायकॉट से आप लोगों का नुकसान होता है? इसपर शाहरुख खान ने जो जवाब दिया, उसे जानने के बाद आप भी उनके फैन हो जाएंगे. शाहरुख ने कहा- बड़बोला नहीं बोलना यार. लेकिन हवा से थोड़ी ना हिलने वाला हूं मैं. हवा से झाड़ियां हिलती हैं. वो लोग जिन्होंने बायकॉट किया, वो काफी खुश होंगे और वो भी हमारी वजह से खुश हैं.शाहरुख ने आगे कहा- लेकिन इस देश भारत में जितना प्यार मुझे किया जाता है, मैं ये डंके की चोट पर बोल सकता हूं कि बहुत कम लोगों को किया गया है. और वो प्यार एक बात या दो चीजों से कम नहीं होता. वो फर्क लोग समझते हैं.

25 जनवरी को रिलीज होगी पठान
शाहरुख के इस इंटरव्यू के कुछ हिस्से सोशल मीडिया पर फिर से शेयर किए जाने लगे हैं.  फैंस उनकी इस बात को काफी पसंद कर रहे हैं और अपने सुपरस्टार को जमकर सपोर्ट भी कर रहे हैं. शाहरुख के इस स्टेटमेंट से इतना तो साफ है कि उन्हें बायकॉट ट्रेंड से कोई फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि किंग खान को अपने फैंस पर पूरा भरोसा है.

पठान की बात करें तो शाहरुख खान की फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. लेकिन फिल्म की रिलीज से करीब महीनेभर पहले ही इसपर विवाद खड़ा हो गया है. फिल्म का गाना बेशर्म रंग कई लोगों को बिल्कुल नहीं भा रहा है. गाने में दीपिका के केसरी रंग की बिकिनी पहनने को कई लोग भगवा रंग का अपमान बता रहे हैं. वहीं, अब उलेमा बोर्ड के लोगों ने भी फिल्म पर नाराजगी जताई है. धार्मिक संगठनों के लोग शाहरुख और दीपिका की पठान को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं. अब देखते हैं पठान की रिलीज के बाद शाहरुख के कॉन्फिडेंस की जीत होती है या फिर बायकॉट ट्रेंड का असर फिल्म की कमाई पर पड़ता है.

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...