17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिअब हर महीने खाते में आएंगे 1000 रुपये,चुनाव से पहले दिल्ली की...

अब हर महीने खाते में आएंगे 1000 रुपये,चुनाव से पहले दिल्ली की महिलाओं को AAP सरकार का तोहफा

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आप सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली में अब महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये मिलेंगे। इसकी घोषणा करते हुए पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि सुबह 10 बजे कैबिनेट मीटिंग में ये प्रस्ताव पारित कर दिया गया है कि दिल्ली की हर महिला के खाते में हर महीने हजार हजार रुपए डाले जाएंगे। दिल्ली सरकार की यह योजना आज से ही लागू हो गई है। केजरीवाल ने महिलाओं से यह भी वादा किया है कि अभी 1000 रुपये वाली रकम को चुनाव जीतने के बाद 2100 रुपये प्रति माह कर दिया जाएगा।

चुनाव से पहले गिफ्ट
दिल्ली चुनाव को अभी 1 महीने से ज्यादा का समय बाकी है। उससे पहले दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने महिला सम्मान योजना को मंजूरी दे दी। इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने 1000 रुपये आएंगे। इसके लिए महिलाओं को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने योजना के बारे में बताते हुए कहा कि अभी चुनाव से पहले पैसा अकाउंट में जाना संभव नहीं है। चुनाव के बाद पैसा आना शुरू होगा। कल से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। अभी 1000 रुपये देंगे,2100 रुपए नहीं। केजरीवाल ने आगे कहा कि महिलाओं का कहना था कि महंगाई बहुत बढ़ गई है, एक हजार से काम नहीं चलेगा। चुनाव के बाद आज जो 1000 रुपए वाली योजना पास की है,इसको बदलकर 2100 रुपए करेंगे।

दिल्ली सरकार ने कर दिखाया
अरविंद केजरीवाल ने योजना के बारे में बात करते हुए कहा कि महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करना होगा। आज ये योजना लागू हो गई है। उन्होंवे केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं इसे अप्रैल मई में ही लागू करना चाहता था लेकिन मुझे फर्जी केस में जेल भेज दिया,इसलिए 6 – 7 महीने की देरी हुई। इस योजना से दिल्ली सरकार का खर्चा नहीं होगा,मां बहनों के आशीर्वाद से बरकत होगी। केजरीवाल जो ठान लेता है करके रहता है। दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती। केजरीवाल ने आगे कहा कि बीजेपी वाले कह रहे हैं कि पैसे कहां से आएंगे। यही बात वो तब कहते थे जब हमने बिजली फ्री करने की बात कही थी।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि जैसे मैंने बिजली फ्री कर दी,हजार रुपए लागू कर दिए,वैसे ही 2100 रुपए की योजना भी लागू कर देंगे। मेरा मानना है कि मेरी एक एक मां बहन जुट गईं तो इस चुनाव में AAP को 60 65 सीटें आएंगी। कम सीटें आईं तो ये लोग MLA तोड़ लेंगे।

Latest articles

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

आईएलओ सम्मेलन से लौटे डॉ. विराट जायसवाल से मिले ऐबू-निफ्टू पदाधिकारी, वेज रिवीजन और श्रमिक हितों पर बनी रणनीति

​भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...

​ताजिंदर गुप्ता को भेल के निदेशक (HR) का अतिरिक्त प्रभार मिला

नई दिल्ली। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...