10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयआर्मी में अब 50% अग्निवीर होंगे परमानेंट? सेना की मांग के पीछे...

आर्मी में अब 50% अग्निवीर होंगे परमानेंट? सेना की मांग के पीछे क्या है वजह

Published on

नई दिल्ली

भारतीय सेना चाहती है कि अग्निवीरों में से चार साल बाद करीब 50 पर्सेंट अग्निवीरों को परमानेंट किया जाए। हालांकि अभी अग्निपथ स्कीम के तहत नियम है कि चार साल बाद अधिकतम 25 पर्सेंट अग्निवीरों को ही परमानेंट सैनिक बनने का विकल्प दिया जाएगा। सेना ने इस संबंध में सरकार के सामने अपनी मांग रखी है। सूत्रों के मुताबिक पहले भी इस संबंध में फाइल आगे बढ़ाई गई थी लेकिन सेना की यह मांग ठुकरा दी गई। अब फिर सेना यह मामला आगे बढ़ा रही है।

हर बैच से 50% अग्निवीर हो परमानेंट
सूत्रों के मुताबिक सेना चाहती है कि अग्निवीरों के हर बैच में से करीब 50 पर्सेंट अग्निवीरों को परमानेंट किया जाए। एक अधिकारी के मुताबिक पहले जब सैनिकों की भर्ती होती थी उसमें जो स्टैंडर्ड रखे गए थे वहीं स्टैंडर्ड अग्निवीरी के लिए भी हैं। हम क्वॉलिटी से कोई समझौता नहीं कर रहे हैं। 50 पर्सेंट अग्निवीरों को परमानेंट करने के अलावा सेना ने सरकार के सामने यह प्रस्ताव भी रखा है कि अग्निवीरों की भर्ती तेजी से की जाए। यानी एक साल में भर्ती के लिए जो नंबर तय किया गया है उसे बढ़ाया जाए ताकि सेना में सैनिको की कमी जल्दी पूरी हो सके।

कोविड में सेना में भर्ती नहीं हुई
कोविड की वजह से दो साल सेना की भर्ती नहीं हो पाई थी। जबकि उससे पहले हर साल करीब 80 हजार सैनिकों की भर्ती होती थी। इससे सेना से रिटायर होने वाले और सेना में भर्ती होने वाले सैनिकों की संख्या में बैलेंस बना रहता था। पिछले साल जब अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीरों की भर्ती की गई तो पहले साल 40 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जा रही है। इसके बाद धीरे धीरे यह नंबर बढ़ाया जाना है और साल 2026 तक कुल 1 लाख 75 हजार अग्निवीरों की भर्ती सेना में होनी है। जबकि अभी ही सेना में करीब डेढ़ लाख सैनिकों की कमी है और हर साल सैनिक रिटायर भी हो रहे हैं।

टेक्निकल भर्ती में अधिकतम उम्र 23 साल
सेना अग्निवीरों की भर्ती में टेक्निकल भर्ती में अधिकतम उम्र 21 साल से बढ़ाकर 23 साल करने पर भी विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक सेना इसमें आईटीआई और टेक्निकल कोर्स किए हुए युवाओं को भर्ती कर रही है और उम्र सीमा 21 साल होने से ज्यादा विकल्प नहीं मिल पा रहे हैं। इसलिए इसे बढ़ाया जा सकता है। अग्निपथ स्कीम से पहले भी जब सैनिक टेक्निकल में भर्ती होती थी तब अधिकतम उम्र सीमा 23 साल थी। अग्निपथ स्कीम में इसे घटा दिया गया।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...