11.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यअब कोलकाता में भी होगी गंगा आरती, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी...

अब कोलकाता में भी होगी गंगा आरती, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी निगम को जिम्मेदारी

Published on

कोलकाता

बनारस के घाटों की तरह कोलकाता में भी गंगा आरती होनी चाहिए। जब बनारस में हो सकती है तो कोलकाता में क्यों नहीं हो सकती ? मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य सचिवालय नबन्ना में प्रशासनिक बैठक के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कोलकाता नगर निगम इस बात को ध्यान में रखते हुए को शहर में गंगा आरती की व्यवस्था करें।

न हो कोई दुर्घटना
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “गंगा आरती देश के विभिन्न हिस्सों में की जाती है। मैं चाहती हूं कि यहां भी ऐसा हो। गंगा आरती का आयोजन ऐसी जगह करना चाहिए,जहां बैठने की सुविधा हो। लोग आरती देखने में जल्दबाजी नहीं करें और कोई गिरे नहीं। आप व्यवस्था के लिए समय लें, दो साल का समय भी लें चलेगा। पर सुव्यवस्था होनी चाहिए। यहां भी आरती शानदार होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस दिन प्रशासनिक बैठक से कोलकाता नगर निगम को शहर में गंगा आरती की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

मंदिर स्थल पर हो आरती
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा,” गंगा आरती ऐसी जगह जहां पर कोई मंदिर हो। जहां लोगों को बैठकर शांति मिले। दिव्य और पूजा भाव अनुभव हो। जहां पर लोगों को मानसिक शांति मिल सके। हर हाल में कोलकाता नगर निगम इसकी व्यवस्था करें और जल्द से जल्द गंगा आरती शुरू हो।” मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम इन बातों पर ध्यान दें।इसके साथ ही गंगा किनारे प्रिंसेप घाट की दशा सुधारने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि घाटों की दशा बहुत खराब हो गई है। इसके लिए मुझे किसी को कहने की आवश्यकता क्यों है? यह काम अपने आप क्यों नहीं होने चाहिए?

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...