11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेल'अब कोई मेडल न आवेगा...', विनेश के 100 ग्राम वजन अधिक होने...

‘अब कोई मेडल न आवेगा…’, विनेश के 100 ग्राम वजन अधिक होने पर भावुक होकर बोले महावीर फोगाट

Published on

नई दिल्ली,

पे‍र‍िस ओलंप‍िक में आज 7 अगस्त को विनेश फोगाट को अयोग्य घोष‍ित कर दिया गया है. इसी के साथ भारत का एक मेडल हाथ से चला गया. विनेश के डिस्क्वालिफाई होने पर उनके चाचा महावीर फोगाट की आंखों में आंसू नजर आए. उन्होंने कहा कि अब कोई मेडल न आवेगा. उन्होंने कहा कि मेरी फेडरेशन से कोई मांग नहीं है. वे जो चाहेंगे, वो करेंगे. इस समय पूरा देश दुख में है.

विनेश फोगाट को पेर‍िस ओलंप‍िक में अयोग्य घोषित कर दिया गया है. ऐसे में भारत के ओलंप‍िक अभ‍ियान को तगड़ा झटका लगा है. आज उनका वजन 50 किलो से मेल नहीं खा रहा था.

भारतीय ओलंप‍िक संघ (IOA) ने कहा कि यह खेदजनक है कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने की जानकारी मिली है. टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद आज सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था. इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी. भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है.

विनेश फोगाट का वजन महिलाओं की 50 किग्रा स्पर्धा के फाइनल से पहले कुछ अधिक पाया गया. विनेश ने मंगलवार रात इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक के लिए पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रच दिया था. आधिकारिक बयान में कहा गया कि आज सुबह उनका वजन अधिक मिला है. नियम इसकी अनुमति नहीं देते और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है.

यूडब्ल्यूडब्ल्यू के नियमों के अनुसार, यदि कोई एथलीट वजन माप में शामिल नहीं होता है या असफल हो जाता है तो उसे स्पर्धा से बाहर कर दिया जाएगा और बिना रैंक के अंतिम स्थान पर रखा जाएगा.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...