6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में अब ठाकरे परिवार में चाचा-भतीजा की जंग, आदित्य के खिलाफ...

महाराष्ट्र में अब ठाकरे परिवार में चाचा-भतीजा की जंग, आदित्य के खिलाफ उतारेंगे राज ठाकरे, जानें तैयारी

Published on

मुंबई

लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद महाराष्ट्र में बीजेपी के अगुवाई वाली महायुति और विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी ने विधानसभा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा चुनाव में शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे का मुकाबला मनसे के कैंडिडेट से हो सकता है। सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) चीफ राजठाकरे ने संदीप देशपांडे को चुनाव मैदान में उतरने की हरी झंडी दे दी है। मनसे की तरफ से विधानसभा चुनावों में बीजेपी से गठबंधन के तहत 20 सीटों की मांग की गई है। ऐसे में राज ठाकरे संदीप देशपांडे को आदित्य के खिलाफ महायुति को कैंडिडेट बनाना चाहते हैं। आदित्य ठाकरे मुंबई की वर्ली सीट से विधायक हैं। 2019 के चुनाव में आदित्य ठाकरे ने एनसीपी कैंडिडेट सुरेश माने को 67,427 वोटों से हराया था।

मनसे ने शुरु किया पोस्टर वार
राज ठाकरे की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद मनसे नेता संदीप देशपांडे तैयारियों में जुट गए हैं। मनसे ने वर्ली विधानसभा क्षेत्र में पोस्टर भी लगाए गए हैं। संदीप देशपांडे राज ठाकरे के सबसे करीबी लोगों में गिने जाते हैं। अगर देशपांडे वर्ली सीट से चुनाव लड़ते हैं तो महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में इस सीट पर जबरदस्त मुकाबला देखने काे मिल सकता है। मनसे ने महायुति में मनसे महायुति 20 सीटों की मांग की है। वर्ली विधानसभा सीट पर कभी भी बीजेपी को जीत नहीं मिली है। इस सीट पर अळभी तक कांग्रेस और शिवसेना का ही कब्जा रहा है। 1978 में एक बार कम्युनिस्ट पार्टी को जीत मिली थी। ऐसे में मुमकिन है कि यह सीट मनसे को मिल जाए।

शहरी क्षेत्रों पर है मनसे की नजर
राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने लोकसभा चुनावों में बिना शर्त बीजेपी को समर्थन दिया था। पार्टी ने कोई सीट नहीं ली थी, लेकिन लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद पार्टी चुनावी मोड में आ गई है। सूत्रों की मानें तो मनसे ने जिन 20 सीटों को लड़ने के लिए चिन्हित किया है। उनमें से ज्यादा सीटें मुंबई और मुंबई से जुड़े मेट्रोपॉलिटन रीजन की हैं। इसके अलावा कुछ सीटें नासिक, औरंगाबाद और पुणे की हैं। पार्टी ने मुंबई की सीटों से अपने बड़े चेहरों को उतार सकती हैं। इनमें संदीप देशपांडे के अलावा नितिन सरदेसाई, शालिनी ठाकरे के नाम चर्चा में हैं।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...