28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यअब बैलेट पेपर से ही वोट देंगे...जहां से हारे पृथ्वीराज चव्हाण, वहां...

अब बैलेट पेपर से ही वोट देंगे…जहां से हारे पृथ्वीराज चव्हाण, वहां की पंचायत ने पास किया प्रस्ताव’

Published on

पुणे

महाराष्ट्र के सतारा जिले में कोलेवाड़ी ग्राम सभा ने भविष्य में होने वाले सभी चुनाव मतपत्रों के जरिए कराने को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया है। इसी के साथ महाराष्ट्र में कोलेवाड़ी ईवीएम के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने वाला दूसरा गांव बन गया है। कोलेवाड़ी गांव कराड (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस विधानसभा का पूर्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण प्रतिनिधित्व करते थे। पृथ्वीराज चव्हाण को पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार अतुल भोसले से 39,355 मतों से हार का सामना करना पड़ा था।

कोलेवाड़ी से पहले कहां उठी ईवीएम के खिलाफ आवाज
कोलेवाड़ी के लोगों की ओर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से किए गए मतदान पर संदेह व्यक्त करने के बाद यह प्रस्ताव पारित किया गया है। इससे कुछ दिन पहले सोलापुर के मालशिरस विधानसभा सीट के मरकडवाड़ी गांव के लोगों के एक वर्ग की ओर से ईवीएम की विश्वसनीयता पर संदेह व्यक्त करते हुए मतपत्रों का उपयोग करके ‘मॉक’ पुनर्मतदान की कोशिश की थी। प्रशासन और पुलिस ने उनके प्रयास को विफल कर दिया था और इसे लेकर उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए।

कोलेवाड़ी ग्राम में प्रस्ताव हुआ पारित
कोलेवाड़ी ग्राम प्रधान रत्नमाला पाटिल के पति शंकरराव पाटिल ने मंगलवार को कहा कि ग्राम सभा की बैठक में ग्रामीणों की इस भावना कि आगामी चुनाव मतपत्र से कराए जाएं न कि ईवीएम से। पाटिल ने कहा कि ग्रामीण इस बात को लेकर अचंभित थे कि विधानसभा चुनाव में चव्हाण कोलेवाड़ी में अपेक्षित वोट हासिल करने में असफल रहे। एक ग्राम सेवक ने भी प्रस्ताव पारित किए जाने की पुष्टि की।

ईवीएम के बजाय मतपत्रों से चुनाव की मांग
ग्रामीण ने कहा कि कोलेवाड़ी ग्राम सभा ने एक प्रस्ताव पारित कर कहा है कि भविष्य में चुनाव ईवीएम के बजाय मतपत्रों के माध्यम से कराए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को लोगों की इस ‘सामूहिक मांग’ को देखते हुए मतपत्र प्रणाली पर वापस लौटना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन मतपत्र के जरिये मतदान की अनुमति नहीं देता है तो हम मतदान का बहिष्कार करेंगे।

सतारा के कलेक्टर क्या बोले?
सतारा के जिला कलेक्टर जितेंद्र दूदी ने कहा कि उनके कार्यालय को ग्राम पंचायत से कथित प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। दूदी ने कहा कि चूंकि हमे प्रस्ताव नहीं मिला है इसलिए इस पर टिप्पणी करना सही नहीं होगा। जैसे ही हमे प्रस्ताव मिलेगा हम इसे लेकर आवश्यक कदम उठाएंगे।

Latest articles

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...