6.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यअब समाजवादियों के साथ, जिंदगी में कभी BJP संग नहीं जाएंगे :...

अब समाजवादियों के साथ, जिंदगी में कभी BJP संग नहीं जाएंगे : नीतीश

Published on

समस्तीपुर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। बिहार के समस्तीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि अब जीवन भर बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बीजेपी के लोगों के पास विजन था, अब वाले सिर्फ बातें कर रहे हैं। सीएम नीतीश ने कहा कि बीजेपी के लोग अनाप-शनाप बोलते रहते हैं। सीएम नीतीश ने कहा कि महागठबंधन छोड़कर उनके ( BJP ) साथ चले गए गए थे, लेकिन अब लौट आए हैं।

‘झगड़ा लगाने का काम कर रही बीजेपी’
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी सिर्फ समाज में झगड़ा लगाने का काम कर रही है। बीजेपी सरकार को देश के विकास से कोई लेना देना नहीं है। इसी दौरान नीतीश कुमार खुले मंच से कहा कि अब वे जीवन में कभी भी बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। गौरतलब है कि 2013 में बीजेपी से अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने कहा था कि मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी वाले चाहते हैं कि किसी तरह से झगड़ा बढ़ जाए, ताकि सभी लोग परेशान हो जाएं। उन्होंने कहा कि आज कल मेरे बारे में बीजेपी वाले तरह-तरह का बात बोलते रहता है। नीतीश कुमार ने पुरानी बातों का याद दिलाते हुए कहा कि बीजेपी के लोग भूल गए हैं कि जब साथ में थे तो 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने कहा कि उस वक्त अटल बिहारी वाजपेयी ने केंद्र सरकार में मुझे मंत्री बनाया। नीतीश कुमार ने कहा कि उस समय मेरे पास तीन-तीन विभागों का जिम्मा था।

‘बिहार के साथ-साथ देश को भी विकास के रास्ते पर ले जाएंगे’
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहा कि मैं 2017 में बीजेपी के साथ गया था, इस उम्मीद में कि वह अटल जी, आडवाणी जी, जोशी जी के उत्तराधिकारी हैं और लोगों के लिए काम करेंगे। लेकिन उनका आम लोगों से कोई लेना-देना नहीं है, इसलिए मैं उनसे अलग हो गया। नीतीश कुमार ने कहा कि अब हम बिहार में समाजवादी सरकार है। सभी समाजवादी नेता एक साथ आएं और हम आम लोगों के लिए काम करेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि हम बिहार के साथ-साथ देश को भी विकास के रास्ते पर ले जाएंगे।

‘फिर से केस कर रहा सब’
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि साल 2013 में जब लालू यादव के साथ चले गए तो केस किया, लेकिन कोई मामला नहीं बना। अब एक बार फिर जब लालू जी के साथ चले गए हैं तो सब केस कर रहा है। जब मैं बीजेपी के साथ था, तो वे चुप थे। जब मैं महागठबंधन के साथ गया, तो उन्होंने लालू यादव के खिलाफ मामला फिर से खोल दिया, जबकि उनकी घोटाले में कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने कहा कि इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीजेपी के लोग किस तरह का काम करते रहते हैं।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...