18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिअब मैथिली और संस्कृत में भी पढ़ सकेंगे संविधान, राष्ट्रपति ने किया...

अब मैथिली और संस्कृत में भी पढ़ सकेंगे संविधान, राष्ट्रपति ने किया विमोचन, PM मोदी-राहुल गांधी भी रहे मौजूद

Published on

नई दिल्ली/पटना

अगर आप संस्कृत या मैथिली भाषा में संविधान पढ़ना चाहते हैं तो अब आपक ये इच्छी पूरी हो जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 26 नवंबर 2024 को संविधान दिवस के मौके पर मैथिली और संस्कृत भाषा में अनुवादित भारतीय संविधान की प्रतियां जारी कीं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर एक विशेष डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया गया। यह मैथिली भाषा के लिए एक बड़ा कदम है, जिसे 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया था।

मैथिली और संस्कृत भाषा में संविधान की प्रतियों का विमोचन
संविधान दिवस के मौके पर आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मैथिली और संस्कृत भाषा में संविधान की प्रतियों का विमोचन किया। यह कार्यक्रम संविधान निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, लोकसभा और राज्यसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बने।

मैथिली भाषा में संविधान का अनुवाद एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह भाषा 2004 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल की गई थी। इससे मैथिली को आधिकारिक भाषा का दर्जा मिला। संविधान अब देश की दो प्राचीन भाषाओं, मैथिली और संस्कृत, में उपलब्ध होगा।

यह संविधान देश के प्रतिभाशाली लोगों की देन: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, ‘यह संविधान देश के प्रतिभाशाली लोगों की देन है। इसने देश की विविधता को अभिव्यक्ति दी है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘बीते 75 वर्षों में हमारा देश विश्व बंधु के रूप में उभरा है। आज कृतज्ञ राष्ट्र अपने संविधान निर्माताओं को नमन करता है।’ राष्ट्रपति ने देश की प्रगति, विशेषकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में हुई प्रगति, की सराहना की। उन्होंने महिला सांसदों के योगदान की भी प्रशंसा की।

राष्ट्रपति ने सरकार के जनसुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘हमारे संविधान का यही उद्देश्य है कि कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका मिलकर सामान्य लोगों के हितों के लिए काम करें।’ उन्होंने राष्ट्रीय लक्ष्यों की प्राप्ति में सभी के सहयोग और विविधता में एकता के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम में मौजूद रहे पीएम मोदी, राहुल गांधी सहित दोनों सदनों के सदस्य
इस कार्यक्रम में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं की एक साथ उपस्थिति देखी गई। प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेता मंच पर मौजूद थे। संविधान दिवस के मौके पर संसद के दोनों सदनों का संयुक्त सत्र बुलाया गया था। राष्ट्रपति ने सभी सदस्यों से संविधान की प्रस्तावना का पाठ भी करवाया। यह दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...