6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यनूंह हिंसा: आपसी भाईचारा बढ़ाने सर्व धर्म सम्मेलन आयोजित,बीजेपी-आरएसएस को बताया जिम्मेदार

नूंह हिंसा: आपसी भाईचारा बढ़ाने सर्व धर्म सम्मेलन आयोजित,बीजेपी-आरएसएस को बताया जिम्मेदार

Published on

जींद,

नूंह हिंसा के बाद हरियाणा में शांति व आपसी भाईचारा बनाने के लिए हरियाणा के सभी धर्मों के लोगों ने अनोखी पहल शुरू की है. आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए हरियाणा के जींद में सर्व धर्म सम्मेलन आयोजित किया गया. सर्व धर्म सम्मेलन में शामिल लोगों ने नूंह हिंसा का दोष बीजेपी और आरएसएस पर मढ़ दिया. इस सम्मेलन में खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों व विशेष समुदाय के इमामो ने भी भाग लिया.

सम्मेलन में हरियाणा में शांति बहाली व सौहार्द बनाए रखने के लिए जनता से अपील की गई. सर्वधर्म सम्मेलन में खापों, किसानो और अलग अलग संगठनों ने बड़े प्रस्ताव पारित किए. हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई एकता पूरे देश में बहाल करने के लिए मुहिम को लेकर बात हुई. बीजेपी आरएसएस बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पर चर्चा की गई. सम्मेलन में बजरंग दल और आरएसएस को बैन करने की मांग भी हुई.

सर्वधर्म सम्मेलन में मेवात दंगो के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया. इसमें सरकार से अपील की गई कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई हो और निर्दोष को परेशान न किया जाए. सम्मेलन के लोगों ने फुट डालो राज करो की नीति का विरोध किया. इसमें कहा गया कि अगर सरकार इन नीतियों से बाज नहीं आई तो 2024 में वोट की चोट से जवाब दिया जाएगा. मीडिया से भी सहयोग की अपील की गई.

सम्मेलन में कंडेला खाप, माजरा खाप, मोर खाप, दहाड़न खाप, चहल खाप, बिनैन खाप, थुवा तपा, उझाना खाप, आदि कई खापों के सदस्य मौजूद रहे. इसके अलावा हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जिसमें सभी धर्मो को एकता के लिए काम करेंगे. 9 अगस्त को हिसार के बास गांव की अनाज मंडी में बड़ा कार्यक्रम होगा. खाप और किसान नेताओं ने कहा हरियाणा की सभी खाप मिलकर एक बड़ा सम्मेलन करेगी. हरियाणा का भाईचारा नही बिगड़ने दिया जाएगा.

बता दें कि हरियाणा के नूंह-मेवात में 31 जुलाई को बृजमंडल यात्रा निकाली गई थी. इसी दौरान यात्रा पर पथराव हो गया. देखते ही देखते यह विवाद दो समुदायों के बीच हिंसा में बदल गया. सैकड़ों कारों को आग लगा दी गई. साइबर थाने पर भी हमला किया गया. हिंसा में 2 होमगार्ड समेत 6 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने हिंसा के आरोपियों पर एक्शन तेज कर दिया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...