17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यओडिशा : ढोंगी बाबा ने इलाज के बहाने दी 4 गोलियां, बेहोश...

ओडिशा : ढोंगी बाबा ने इलाज के बहाने दी 4 गोलियां, बेहोश होने पर लड़की से रेप, आश्रम से आरोपी अरेस्ट

Published on

संबलपुर,

ओडिशा के संबलपुर जिले के रेढ़ाखोल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां वैष्णव झूली आश्रम के बाबा प्रफुल्ल महला पर एक लड़की को नशीली गोलियां खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लड़की काफी समय से पेट दर्द और एसिडिटी से परेशान थी. करीब एक महीने पहले उसने इलाज के लिए वैष्णव झूली आश्रम के बाबा से संपर्क किया था. बाबा ने उसे खाने के लिए कुछ गोलियां दीं और एक महीने बाद फिर आने को कहा. इसी बीच गुरुवार को लड़की अपने रिश्तेदार के साथ रेढ़ाखोल अस्पताल आई और इलाज के दौरान दवा लेने के लिए बाबा से फोन पर बात की.

बेहोशी की हालत में बाबा ने किया दुष्कर्म
इसके बाद बाबा ने उसे आश्रम में बुलाया. लड़की जब आश्रम पहुंची, तो बाबा ने उसे खाने के लिए चार गोलियां दीं. इन गोलियों को खाने के बाद वह बेहोश हो गई. बेहोशी की हालत में बाबा ने उसके साथ दुष्कर्म किया. लड़की को होश आने पर उसे ऑटो में बैठाकर भेज दिया. जैसे ही लड़की के परिवार को घटना की जानकारी मिली, उन्होंने रेढ़ाखोल थाने में शिकायत दर्ज कराई.

बाबा प्रफुल्ल महला पर दर्ज हुई BNS की धारा
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाबा प्रफुल्ल महला को आश्रम से गिरफ्तार कर लिया. रेढ़ाखोल के एसडीपीओ ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, बाबा प्रफुल्ल महला पर बीएनएस की धारा 64 (एल) लगाई गई है. अब पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...