5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यपार्टी मनाने गए अफसर का बांध में गिरा महंगा मोबाइल, तो पंप...

पार्टी मनाने गए अफसर का बांध में गिरा महंगा मोबाइल, तो पंप लगाकर बहा दिया लाखों लीटर पानी

Published on

कांकेर,

पंखाजूर में एक फूड इंस्पेक्टर ने पानी में गिरा अपना महंगा मोबाइल निकालने के लिए बांध का लाखों लीटर पानी ही बहा दिया. एक फोन के खातिर बहाए गए पानी से डेढ़ हजार एकड़ खेतों की सिंचाई की जा सकती थी. हालांकि, अफसर का कीमती मोबाइल फोन तो मिल गया लेकिन अब खराब हो चुका है.

दरअसल, कोयलीबेड़ा ब्लॉक के एक फूड ऑफिसर रविवार को छुट्टी मनाने खेरकट्टा परलकोट जलाशय पहुंचे थे. जहां पर अफसर साहब का महंगा मोबाइल फोन खेरकट्टा परलकोट जलाशय के ओवर पुल पर लबालब 15 फीट तक भरे हुए पानी में गिर गया. अधिकारी ने मोबाइल को ढूंढने के लिए पहले पास के गांववालों को लगाया. अच्छे-अच्छे गोताखोर उतारे. लेकिन असफलता ही हाथ लगी.

इसके बाद फोन को निकालने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से चर्चा की गई. फिर बाकायदा 30 एचपी का पंप लगाकर जलाशय का पानी बाहर निकलवा दिया. पानी निकालने के लिए पिछले तीन दिनों से लगातार पंप चलता रहा. हालांकि, जलाशय से लगातार पानी निकालने की बात ऊपर तक पहुंची और सिंचाई विभाग के अधिकारी दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे. जहां पंप को बंद करवाया गया. इसके बाद फिर से खोजने पर मोबाइल फोन तो मिल गया था, लेकिन खराब हो चुका था.

अनुमान के मुताबिक, बीते सोमवार से गुरुवार तक लगातार 24 घंटे चले 30 हॉर्स पॉवर के दो डीजल पंपों से करीब 21 लाख लीटर पानी व्यर्थ बहा दिया गया. पानी की इतनी मात्रा डेढ़ हजार एकड़ जमीन को सींचने लायक थी. अब सवाल यह उठता है कि अफसर साहब के मोबाइल में आखिर ऐसा क्या था? जिसके लिए सिंचाई के लिए उपयोग किए जाने वाले पानी को इस कदर बहा दिया गया.

5 फीट तक पानी निकालने की थी इजाजत: SDO
वहीं, इस मामले में जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी राम लाल ढिंवर का कहना है कि 5 फीट तक पानी को खाली करने की इजाजत मौखिक तौर पर दी गई थी. लेकिन अब तक 10 फीट से ज्यादा पानी निकाल दिया गया.बहरहाल, अफसर के महंगे फोन की कीमत शायद इलाके के सैकड़ों किसानों के जीवन-यापन के साधन से बढ़कर नजर आ रही है जो इस कदर गर्मी के मौसम में भी सिंचाई के पानी को व्यर्थ बहा दिया गया.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...