10.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यअरे बाप रे! मुंबई में डॉक्टर ने ऑनलाइन ऑर्डर की आइसक्रीम, खाते...

अरे बाप रे! मुंबई में डॉक्टर ने ऑनलाइन ऑर्डर की आइसक्रीम, खाते समय मिली कटी हुई उंगली

Published on

मुंबई:

अगर आप आइसक्रीम के शौकीन हैं और अक्सर ऑनलाइन ऑर्डर से मंगवाते हैं, तो थाेड़ी सावधान रखें। मुंबई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मुंबई के एक डॉक्टर ने खाने के लिए ऑनलाइन आइसक्रीन ऑर्डर की। खाते समय डॉक्टर के मुंह में कटी हुई उंगली का टुकड़ा आ गया। आइसक्रीम खाते समय इंसान की उंगली से आने डॉक्टर स्तब्ध रह गया। डॉक्टर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक डॉक्टर की शिकायत पर आइसक्रीम बनाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

तुरंत पुलिस को दी सूचना
मुंबई में यह चौंका देने वाला मामला मलाड एरिया में सामने आया है। पेशे से चिकित्सक ने गर्मी में खाने के लिए ऑनलाइन आइसक्रीम ऑर्डर की थी। डॉक्टर ने जैसे ही आइसक्रीम को खाना शुरू किया तो उसमें इंसान की उंगली का हिस्सा निकला। डॉक्टर ने 1.5 सेंटीमीटर लंबे उंगली के हिस्से को बर्फ में सुरक्षित करने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उंगली के हिस्से को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है ।मुंबई पुलिस के डीसीपी जोन जोन 11 आनंद भोइटे ने कहा कि हमने जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ गुरुवार को आईपीसी की धारा 272, 273 और 336 के तहत एफआईआर दर्ज की है। इस मामले की जांच की जा रही है।

मैंने एक ऑनलाइन एप से आइसक्रीम के तीन कोन ऑर्डर किए थे। इसमें एक कोन बटरस्कॉच फ्लेवर का था। मैं आइसक्रीम को बेफिक्र होकर खा रहा था तभी मेरे मुंह में एक बड़ा सा पीस आ गया। मुझे लगा कोई नट को गया। जो अमूमन आइसक्रीम में डाले जाते हैं, लेकिन फिर भी कुछ अजीब महसूस होने पर मैंने उसे बाहर निकाला तो वह मांस का एक टुकड़ा लगा। ध्यान से देखना तो उसमें नाखून का हिस्सा था और फिंगर प्रिंट दिख रहे थे। ऐसा होने पर मैं बुरी तरह से कांप गया।
ब्रेंडन फेराओ, पीड़ित डॉक्टर

बटरस्कॉच में निकली उंगली
मलाड के ओर्लेम के रहने वाले ब्रेंडन फेराओ ने एक ऑनलाइन ऐप के जरिए तीन आइसक्रीम का ऑर्डर दिया था। उनमें से एक युम्मो (Yummo) की बटरस्कॉच आइसक्रीम थी। आइसक्रीम खाते समय फेरारो को कुछ अजीब महसूस हुआ। देखने पर पता चला कि यह एक इंसान की उंगली का हिस्सा है। डॉक्टर घटना के बाद गंभीर रूप से सदमे में है। डॉक्टर के अनुसार उन्होंने चिकित्सक होने की वजह से मानव शरीर के टुकड़े को पहचान लिया। आइसक्रीम कंपनी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 2012 में लॉन्च की गई युम्मो आइसक्रीम की सह-स्थापना वॉको फूड कंपनी द्वारा की गई थी। कंपनी के पास फ्रोजन डेसर्ट और अन्य खाद्य पदार्थों के कई ब्रांड हैं। (आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...