11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेल'ओलंपिक का बहिष्कार हो, ये देश का अपमान' विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई...

‘ओलंपिक का बहिष्कार हो, ये देश का अपमान’ विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने पर बोले AAP नेता संजय सिंह

Published on

नई दिल्ली,

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की उम्मीदों को बुधवार को बड़ा झटका लगा है.विनेश फोगाट ओलिंपिक मुकाबले से बाहर हो गई हैं. उन्हें 50 किलो वजन से ज्यादा पाए जाने के कारण डिसक्वालीफाई कर दिया गया है. इससे वह न केवल फाइनल से बाहर हो गई, बल्कि मेडल से भी चूक गईं. इस बारे में इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन से जानकारी सार्वजनिक कर दी है. इसको लेकर अब तमाम राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं.

पीएम मोदी ने कहा- आप चैंपियन हो
पीएम मोदी ने विनेश फोगाट के डिसक्वालिफाई होने पर एक्स पोस्ट में कहा, ‘विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज का झटका दुख देता है. काश शब्द उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाते जो मैं अनुभव कर रहा हूं। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके साथ हैं.’

आप सांसद ने ओलंपिक बहिष्कार करने को कहा
आप सांसद संजय सिंह ने एक्स पर लिखा, ‘ये विनेश का नही देश का अपमान है. विनेश फोगाट पूरी दुनिया में इतिहास रचने जा रही थीं, उनको 100 ग्राम ओवरवेट दिखाकर अयोग्य घोषित करना घोर अन्याय है. पूरा देश विनेश के साथ खड़ा है, भारत सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे, अगर बात ना मानी जाए तो ओलंपिक का बहिष्कार करे.’

बृजभूषण के बेटे करण भूषण ने कहा कि विनेश फोगाट के डिसक्वालीफिकेशन से देश का नुकसान हुआ है. इस बारे में अपील करेंगे. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, ‘विनेश की अब तक की जीत बेहद प्रभावशाली रही है। इस खबर से बहुत निराश हूं, दुख की बात यह है कि उनके सभी प्रयासों को वह पुरस्कार नहीं मिला जिसकी वह हकदार थीं…’

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...