15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिदवा डालने पर कीड़े बिलबिलाने लगते है... वक्फ संशोधन विधेयक पर बीजेपी...

दवा डालने पर कीड़े बिलबिलाने लगते है… वक्फ संशोधन विधेयक पर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने दिया विवादित बयान

Published on

उन्नाव:

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से सांसद और बीजेपी नेता साक्षी महाराज ने वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने वालों पर विवादित बयान दिया है। साक्षी महाराज ने कहा कि जब दवा डाली जाती है तो कीड़े बिलबिलाने लगते है। बीजेपी सांसद ने कहा कि जो लोग राष्ट्र के साथ अब तक धोखा करते रहे, खोखला करते रहे उनका बिलबिलाना स्वाभाविक है।

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एक कार्यक्रम के दौरान वक्फ संशोधन विधेयक देश की संसद में पास होने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। साक्षी महाराज ने कहा कि यह नया भारत है, मोदी और योगी का भारत है। उपेक्षित, शोषित और जिन मुसलमानों के साथ अब तक अन्याय हुआ है, ऐसे लाखों मुसलमानों के साथ इस बिल से न्याय दिया गया है।

महाकुंभ से लेकर लोकसभा को वक्फ की जमीन बताया
बीजेपी सांसद ने कहा कि पार्लियामेंट का यह पहला विधेयक है, जिसे लेकर इतनी देर तक बहस हुई और रात 3 बजे तक संसद चली। देश की स्थिति बहुत बुरी हो गई थी । महाकुंभ नहाने गए और बोल दिया कि वक्फ की जमीन है, खाली करो। नई लोकसभा बनाई, वहां भी बोले वक्फ की जमीन है, खाली करो।

10.50 लाख गरीब मुस्लिमों को मिलेगा लाभ
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने वक्फ पर निशाना साधते हुए कहा किसी की जेब से छीन करके दान करें, किसी के मकान को दान कर दूं, यह तो परम्परा नहीं हो सकती है। वक्फ संशोधन विधेयक पास होने के बाद 10.5 लाख गरीब मुसलमानों को लाभ मिलेगा। वक्फ संसोधन विधेयक पास होने के बाद से गरीब मुसलमानों में खुशी है।

उन्नाव सिंचाई विभाग के लिए भूमि पूजन
शनिवार को बीजेपी सांसद साक्षी महाराज उन्नाव जिले के दौरे पर आए थे। बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने 4.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले उन्नाव सिंचाई विभाग के कार्यालय भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर जिले के अन्य नेता भी उपस्थित रहे।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...