17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यकिसकी पर्ची से सरकार के खिलाफ हुआ मामला दर्ज? अटैक करने के...

किसकी पर्ची से सरकार के खिलाफ हुआ मामला दर्ज? अटैक करने के बाद किरोड़ी लाल मीणा के पक्ष उतरी कांग्रेस

Published on

जयपुर

कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर मामला दर्ज होने पर कांग्रेस की सियासत जोरो पर है। कांग्रेस भी लगे हाथ किरोड़ी के बहाने भजनलाल सरकार को घेरने का मौका नहीं छोड़ रही है। जब से किरोड़ी ने कविता शर्मा को लेकर अपनी ही सरकार पर सवाल उठाएं, उसके बाद से कांग्रेस के नेता अब किरोड़ी का पक्ष लेते हुए दिख रहे हैं। इससे पहले सचिन पायलट ने भी किरोड़ी लाल के पक्ष में बयान दिया था। इधर, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव जसवंत सिंह गुर्जर ने भी किरोड़ी के बहाने सीएम भजनलाल और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया कहा कि किरोड़ी के तथ्यों की जांच करने के लिए कार्रवाई हुई या कार्रवाई करने लिए मामला दर्ज हुआ? उन्होंने सवाल कर पूछा कि किसकी पर्ची के कारण सरकार पर ही मुकदमा दर्ज हुआ है?

किसकी पर्ची से सरकार के खिलाफ हुआ मामला दर्ज?
एसआई भर्ती परीक्षा रद्द मामले में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और सीआई कविता शर्मा के बीच बीते दिनों तकरार हुई। इस तकरार के बाद कविता शर्मा ने महेश नगर पुलिस थाने में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। तब से सियासत में जमकर बवाल मचा हुआ है। अब कांग्रेस इस बवाल पर सियासत खेल रही है। कांग्रेस के महासचिव जसवंत सिंह गुर्जर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जमकर हमला किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब किसकी पर्ची से सरकार के खिलाफ ही मामला दर्ज हो गया।

जांच करने पर कार्रवाई हुई है, या कार्रवाई के लिए केस दर्ज हुआ है?
कांग्रेस महासचिव जसवंत सिंह गुर्जर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जवाहर सिंह जी आपने सीनियर मंत्री किरोड़ी लाल जी को बोला कि उनके दिए गए तथ्यों पर जांच करवारकर कार्रवाई करेंगे, ऐसा आश्वासन दिया था, लेकिन जांच करने पर कार्रवाई हुई है या कार्रवाई के लिए केस दर्ज हुआ है? विपक्ष और जनता के सवालों का, तो नहीं अपने मंत्री के सवालों का जवाब तो दीजिए, मुख्यमंत्री भजनलाल जी।

सचिन पायलट भी उतर चुके है किरोड़ी के पक्ष में
किरोड़ी और कविता शर्मा के बीच हुई नोंकझोक के मामले से बड़ा बवाल खड़ा हो चुका है। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज और टोंक विधायक सचिन पायलट भी बीते दिनों किरोड़ी के पक्ष में उतरे। उन्होंने अपने बयान में किरोड़ी का समर्थन किया। एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करवाने के मामले में उन्होंने कहा कि सरकार में शामिल किरोड़ी लाल जनता की आवाज उठा रहे हैं। इसलिए सरकार को भी जनता की आवाज सुननी चाहिए। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि पुलिस ने गत दिनों समरावता में भी घर में घुसकर लोगों को मारा था। बता दें कि भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रही मंजू शर्मा और अनिता गुर्जर को पुलिस थाने ले जाने के लिए उनके घर पहुचीं। इस दौरान उनके बचाव में आए मंत्री किरोड़ी लाल और सीआई कविता शर्मा के बीच तनातनी हो गई थी।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...