13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यपुणे में एक बार फिर चाकू की नोंक पर 19 साल की...

पुणे में एक बार फिर चाकू की नोंक पर 19 साल की लड़की से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया

Published on

नई दिल्ली

महाराष्ट्र के पुणे से एक बार फिर रेप की घटना सामने आई है। पुणे के शिरूर तालुका के एक गांव में एक युवती से सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है। पुणे पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी है। 1 मार्च को चाकू की नोक पर इस लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के नाम अमोल पोटे और किशोर काले है।

इस घटना पर पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के मुताबिक आरोपी किशोर काले ड्राइवर का काम करता है जबकि आरोपी अमोल पोटे मजदूरी का काम करता है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 7 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

क्या है घटना?
पुलिस के मुताबिक 19 साल की लड़की मध्य प्रदेश से पुणे के शिरूर में अपने रिश्तेदारों के पास आई थी। रात करीब 11 बजे किशोर काले और अमोल पोटे दोनों ने इस युवती से संपर्क किया। वे दोनों उस वक्त बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान दोनों ने पीड़िता को चाकू से डराया और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला और उसके चचेरे भाई को ‘अश्लील कृत्य’ करने के लिए मजबूर किया और वीडियो पर रिकॉर्ड किया और उसके बाद उसके साथ बलात्कार किया।

इतना ही नहीं, उन्होंने उसके साथ खड़े उसके रिश्तेदार की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी ले लीं। दोनों आरोपियों ने उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया था। दोनों ने धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे। साथ ही धमकी दी कि तुम्हारे रिश्तेदार को जान से मार देंगे। वे दोनों लड़की के सोने के गहने और उसके पास मौजूद पैसे लेकर भाग गए।

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची
जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने भी घटनास्थल का दौरा किया और अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इंडियन एक्सप्रेस ने यह खबर दी है। यह बात भी सामने आई है कि इस मामले में 2 मार्च को एफआईआर दर्ज की गई थी। पीड़ित लड़की अपने रिश्तेदार के साथ खड़ी होकर बात कर रही थी, तभी दो लोग आए और दोनों को चाकू दिखाकर डरा दिया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसके रिश्तेदार को जान से मारने की धमकी दी।

 

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...