8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीयएक रात, 3 वारदात... छुरा घोंपा, गला रेता, चाकूबाजी की घटना से...

एक रात, 3 वारदात… छुरा घोंपा, गला रेता, चाकूबाजी की घटना से सहमी दिल्ली, 1 की मौत, 2 जख्मी

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर पूर्वी दिल्ली इलाके में एक ही रात में तीन शातिर बदमाशों ने लूट के इरादे से एक के बाद एक तीन अलग-अलग लोगों पर हमला किया. इतना ही नहीं बदमाशों ने तीन लोगों को चाकू भी मारा. इसमें एक शख्स की मौत हो गई. जबकि दो लोगों ने किसी तरह छप में छिपकर, या अंधेरा का फायदा उठाकर अपनी जान बचाई.

दरअसल, दिल्ली पुलिस को लूट और चाकूबाजी की पहली कॉल रात के 11:33 पर मिली, जबकि दूसरी कॉल 12:30 पर और तीसरी कॉल 1:02 पर मिली. बदमाशों ने पहला शिकार शेर मोहम्मद को बनाया. बदमाशों ने उसे चाकू मारा, लेकिन वह एक घर के अंदर छिप गया और उससे लूट नहीं हो पाई.

वहीं, इसके 1 घंटे बाद बदमाशों ने गुफरान के पीठ में चाकू मारा और उसका मोबाइल छीन लिया. हमले में गुफरान की मौत हो गई. बदमाशों का तीसरा शिकार बना शारिक. बदमाशों ने शारिक के गले में चाकू मारा लेकिन शारिक इसके बावजूद एक घर में घुस गया और अपनी जान बचा ली.

पुलिस ने इन तीनो मामलों में अलग अलग केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने तीन में से दो आरोपियों कपिल चौधरी और सोहैल को गिरफ्तार किया है. जबकि समीर नाम का तीसरा आरोपी अभी भी फरार है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चाकू और लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है. पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि आरोपियों ने चाकू कुछ दिन पहले ही बल्लीमारान से खरीदे थे.

क्यों किया हमला?
बताया जा रहा है कि कपिल सोहेल और समीर ने शराब पी रखी थी. तीनों ने कुछ लोगों को लूटने का फैसला किया. तीनों के पास चाकू था, जिसे इन्होंने हाल ही में बल्लीमारान से खरीदा था. तीनों ने तीन लोगों पर चाकू से हमला किया, लेकिन एक हो ही लूट पाए. एक शख्स की चाकू लगने से मौत हो गई. जबकि दो घायल होने के बावजूद भी भागने में सफल रहे. तीनों लड़के इलाके के जाने-माने बदमाश हैं और उनमें से दो का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...