15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअकाउंट में बचे बस 5 रुपये, गेमिंग के चक्कर में खर्च दिए...

अकाउंट में बचे बस 5 रुपये, गेमिंग के चक्कर में खर्च दिए 52 लाख, कंगाल हुआ परिवार!

Published on

नई दिल्ली,

लत किसी भी चीज की हो खराब होती है और ऐसा ही कुछ एक परिवार के साथ हुआ है. दरअसल, बच्ची की गेम खेलने की आदत की वजह से परिवार को लाखों की चपत लगी है. दरअसल, 13 वर्षीय एक बच्ची की ऑनलाइन गेम खेलने की लत की वजह से परिवार की जमा पूंजी लुट चुकी है.

मामला चीन का है, 13 वर्षीय एक छात्रा की ऑनलाइन गेमिंग की लत उसके परिवार पर भारी पड़ी है. लत के कारण उसके परिवार को 449,500 युआन का नुकसान हुआ, जो लगभग 52,19,809 रुपये के बराबर है. हालात ये हैं कि बच्ची की मां के बैंक अकाउंट में अब सिर्फ 5 रुपये ही बचे हैं.

कैसे हुआ मामले का खुलासा?
बच्ची ने अपनी मां के डेबिट कार्ड का इस्तेमाल ऑनलाइन टूल, गेम्स और इन-गेम आइटम्स खरीदने में किया है. मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की के टीचर को उस पर शक हुआ. टीचर को लड़की के ऑनलाइन गेमिंग के आदी होने का शक था. टीचर की मानें तो स्कूल टाइम में लड़की के फोन का स्क्रीन यूज टाइम बहुत अधिक था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूचना मिलने पर बच्ची की मां ने अपने बैंक अकाउंट डिटेल्स की जांच की. जांच करने पर बच्ची की मां को पता चला कि उसके अकाउंट में सिर्फ 0.5 युआन (लगभग 5 रुपये) बचे हैं.

दोस्तों पर खर्च कर दिए 11 लाख से ज्यादा
पिता के पूछने पर बच्ची ने पूरी घटना की जानकारी दी है. बच्ची ने बताया कि उसने गेम्स, इन गेम पर्चेज और अपने 10 क्लासमेट्स के लिए भी ऑनलाइन गेम खरीदने में पैसे खर्च किए हैं. इसमें उसने एक लाख युआन (लगभग 11,61,590 रुपये) खर्च किए हैं.

लड़की ने बताया कि उसे घर पर एक डेबिट कार्ड मिला, जिसे उसने अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट किया. लड़की की मां ने उसे इमरजेंसी के लिए पहले से ही डेबिट कार्ड का पासवर्ड बता रखा था. इस बात को छुपाने के लिए लड़की ने ऑनलाइन खरीदारी से जुडी सभी ट्रांजेक्शन डिटेल्स भी डिलीट कर दी.

बता दें कि McGill University ने 2022 में एक एनालिसिस किया था. इसमें बताया गया था कि चीन में स्मार्टफोन के आदी लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है. इस लिस्ट में सऊदी अरब दूसरे नंबर पर है और उसके बाद मलेशिया आता है.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...