18.4 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन नहीं बंद रहेंगी OPD सेवाएं, दिल्ली...

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन नहीं बंद रहेंगी OPD सेवाएं, दिल्ली AIIMS ने वापस लिया फैसला

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को अपनी ओपीडी सेवाएं दोपहर 2ः30 बजे तक बंद करने का अपना फैसला वापस ले लिया है. दिल्ली एम्स के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर राजेश कुमार ने एक सर्कुलर जारी करते हुए कहा है कि संस्थान का आउटपेशेंट डिपार्टमेंट 22 जनवरी को नियमित समय के अनुसार काम करेगा. इस दिन अपाॅइमेंट लेने वाले मरीजों को ओपीडी में सर्विस मिलेगी. सभी क्लिनिकल केयर सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. उन्होंने सभी विभागों के एचओडी और सेंटरों के प्रमुखों को इस संबंध में अपने स्टाफ को सूचित करने का निर्देश दिया है.

इससे पहले शनिवार को दिल्ली एम्स ने घोषणा की थी कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाने के लिए अस्पताल दोपहर 2ः30 बजे तक बंद रहेगा. एम्स ने अपने आदेश में कहा था कि इमरजेंसी सेवा हर रोज की तरह सोमवार को भी जारी रहेगी. ताकि आपात स्थिति वाले मरीजों को कोई परेशानी न हो. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ने भी ऐसे ही एक आदेश में कहा था कि 22 जनवरी के दिन संस्थान में ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर दोपहर 1 बजकर 30 बजे के बाद खुलेंगे. फिलहाल आरएमएल की ओर से इस संबंध में कोई नया आदेश सामने नहीं आया है.

दरअसल, 22 जनवरी को अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इस समारोह को देशभर में एक उत्सव की तरह मनाया जाएगा. इस बात ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को सभी केंद्रीय संस्थानों और दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी (दोपहर 2:30 बजे तक) की घोषणा की है. कई भाजपा शासित राज्यों ने भी केंद्र सरकार की तरह अपने सरकारी संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है. साथ असम और यूपी समेत कुछ अन्य राज्यों ने 22 तारीख को ड्राई डे घोषित किया है. मांस की दुकानें भी बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. गोवा के कसीनो भी 22 जनवरी को बंद रहेंगे.

इतना ही नहीं, भारत का शेयर मार्केट भी कल बंद रहेगा. उसके बदले शनिवार को छुट्टी वाले दिन शेयर बाजार में ट्रेडिंग हुई. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अतिथियों का अयोध्या पहुंचना शुरू हो गया है. पीएम मोदी इस समारोह के मुख्य यजमान होंगे. उनके हाथों ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. देश विदेश से 8000 से ज्यादा मेहमान अयोध्या पहुंचेंगे. अनुमान है कि 100 के करीब चार्टर्ड फ्लाइट्स अयोध्या एयरपोर्ट पर लैंड करेंगी. इन विमानों की पार्किंग के लिए 5 राज्यों के 15 एयरपोर्ट्स पर व्यवस्था की गई है. अयोध्या एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के प्लेन के अलावा सिर्फ 7 विमान ही पार्क होंगे.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...