16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में खुलेआम दादागिरी, ट्रैफिक पुलिस के जवानों को कार के बोनेट...

दिल्ली में खुलेआम दादागिरी, ट्रैफिक पुलिस के जवानों को कार के बोनेट पर लटका कर घुमा डाला, देखिए वीडियो

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में बेर सराय के पास एक हिट एंड रन मामले में दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह घटना शनिवार शाम को हुई जब एक कार ने लाल बत्ती पार की और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए भागने से पहले दो पुलिसकर्मियों को घसीटते हुए ले गई। करीब 20 मीटर तक घसीटने के बाद कार चालक उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दबंगों में दिल्ली पुलिस का कोई खौफ नही हैं।

यह घटना शनिवार शाम को बेर सराय, किशन गढ़ में लाल बत्ती के पास हुई। पीसीआर कॉल के मुताबिक, ड्यूटी पर तैनात दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को एक कार ने टक्कर मार दी। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत पीसीआर वैन से सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।दिल्ली पुलिस ने इस घटना को गंभीर अपराध बताया है। ट्रैफिक पुलिस का आरोप है कि चालक की लापरवाही से उनकी जान को खतरा था। प्रारंभिक जांच के बाद, अज्ञात चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई।

डीसीपी साउथ वेस्ट सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि दिल्ली के किशनगढ़ में 2 नवंबर को एक तेज रफ्तार कार ने दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। घटना के समय दोनों पुलिसकर्मी बेर सराय रेड लाइट के पास तैनात थे। कार चालक की ओर से लाल बत्ती पार करने के बाद, पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक ने गाड़ी भगाने की कोशिश की और दोनों पुलिसकर्मियों को अपनी कार से घसीटते हुए ले गया। घायलों के नाम एएसआई प्रमोद और हेड कॉन्स्टेबल शैलेश चौहान हैं।

कार चालक की तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस
पुलिस ने एएसआई प्रमोद के बयान और मामले के तथ्यों के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी कार चालक और उसकी कार की तलाश कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कार जय भगवान के नाम पर रजिस्टर्ड है, जो दिल्ली के वसंत कुंज के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...