14.6 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिहथकड़ियां पहनकर विपक्ष ने किया संसद परिसर में प्रोटेस्ट, अमेरिका से डिपोर्ट...

हथकड़ियां पहनकर विपक्ष ने किया संसद परिसर में प्रोटेस्ट, अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए भारतीयों का उठाया मुद्दा

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिपोर्टेशन पॉलिसी को लेकर दुनियाभर में उथल-पुथल मची हुई है. ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को उनके मुल्क भेजा जा रहा है. अमेरिका में रह रहे भारत के भी 104 प्रवासी भारतीयों को भेजा जा चुका है. अब इसे लेकर संसद में विपक्षी नेता हथकड़ियां पहनकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित विपक्ष के तमाम नेता संसद के मकर द्वार के सामने प्रोटेस्ट कर रहे हैं. इस दौरान विपक्षी सांसदों ने हथकड़ियां पहनी हुई हैं. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, समाजवादी पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव, कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह और अन्य विपक्षी नेताओं को संसद में हथकड़ी पहनकर प्रदर्शन करते देखा जा सकता है. विपक्षी सांसदों का कहना है कि अमेरिका से डिपोर्ट कर लाए गए भारतीयों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए भारतीयों को लेकर कहा कि ये सपना दिखा रहे थे कि भारत विश्वगुरु बन गया है पर सरकार अब मौन है. अमेरिका ने बेड़ियां लगाकर भारतीयों को दास की तरह भेजा. विदेश मंत्रालय क्या कर रहा है. महिला, सरकार बच्चों को भी नहीं बचा पाई. ये लोग भारत छोड़कर क्यों गए थे सरकार बताएं.इस मामले को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर हो रहा है. ऐसे में विदेश मंत्री जयशंकर आज दोपहर दो बजे संसद को संबोधित करेंगे. इस दौरान विदेश मंत्री भारतीयों की वापसी पर बयान देंगे.

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...