5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराजनीति'हर अच्छे काम का विरोध, वो ना काम करेंगे ना करने देंगे...'...

‘हर अच्छे काम का विरोध, वो ना काम करेंगे ना करने देंगे…’ PM मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा,’विपक्ष हर अच्छे काम का विरोध करता है. विपक्ष ने संसद भवन की नई इमारत का विरोध किया. शहीदों के लिए वॉर मेमोरियल नहीं बनाए. विपक्ष स्टैच्यू ऑफ यूनिटी नहीं गया. उन्होंने सरदार पटेल को नमन नहीं किया. वो ना काम करेंगे और ना ही करने देंगे.

यह बातें पीएम मोदी ने 508 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखने के दौरान कहीं. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे. बता दें कि ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत पीएम ने देश भर के विभिन्न प्रमुख रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए लोकार्पण और शिलान्यास किया है, जिसके बाद से देश के कई रेलवे स्टेशनों की सूरत बदली गई है. इस बार का पुनर्विकास अब तक का सबसे बड़ा कायाकल्प रहने वाला है. ये 508 स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं, इनके विकास में 24,470 करोड़ की लागत निर्धारित की गई है.

उन्होंने आगे कहा,’नॉर्थ ईस्ट में रेलवे के विस्तार को भी हमारी सरकार ने प्राथमिकता दी है. हर अमृत स्टेशन, शहर की आधुनिक आकांक्षाओं और प्राचीन विरासत का प्रतीक बनेगा. अब ट्रेन से लेकर स्टेशन तक एक बेहतर एक्सपीरियंस देने का प्रयास है. आज पूरी दुनिया की दृष्टि भारत पर है. वैश्विक स्तर पर भारत की साख बढ़ी है, भारत को लेकर दुनिया का रवैया बदला है. भारत विकसित होने के लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ा रहा है. अपने अमृतकाल के प्रारंभ में है. नई ऊर्जा है, नई प्रेरणा है, नए संकल्प हैं. इसी आलोक में आज भारतीय रेल के इतिहास में भी एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है.’

बारिश के पानी को किया जाएगा री-यूज
रेलवे स्टेशन पर हर घंटे ढेरों कचरा जमा हो जाता है. पुनर्विकास परियोजना के तहत इसे डंप करने की जगह री-साइकल करने की कोशिश की जाएगी. इसके अलावा बारिश के पानी को भी स्टोर करके इस्तेमाल में लिया जाएगा.

दिव्यांगजन के लिए होंगी बेहतर सुविधाएं
स्टेशन एंट्री पर हाइटेक स्कैनर के साथ यात्रियों की चैकिंग की जाएगी. कोच इन्डिकेशन बोर्ड तथा दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाओं सहित आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.

हरे-भरे होंगे रेलवे स्टेशन
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि स्टेशन की डिजाइन काफी शानदार बनाई गई है, इसके अलावा पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे. पार्किंग को सही तरह से व्यस्थित किया जाएगा. स्टेशन पर बिजली, बेहतर रोशनी, सीसीटीवी, वॉशबेसिंन, बेंच की बेहतर सुविधा दी जाएगी. प्लेटफार्मों और प्लेटफार्म शेल्टरों में सुधार किया जाएगा.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...