12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराजनीति...नहीं तो ब्रेकअप हो जाएगा, राहुल से बोले कन्हैया तो लगने लगे...

…नहीं तो ब्रेकअप हो जाएगा, राहुल से बोले कन्हैया तो लगने लगे ठहाके

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 50 दिन पूरे हो चुके हैं. इस यात्रा में राजनीति की बातें तो होती ही है. लेकिन शाम को या रात को जब यात्रा रुकी होती है और राहुल गांधी समेत दूसरे यात्री आराम कर रहे होते हैं तो इस दौरान इन नेताओं के बीच हल्की-फुल्की बातें होती है और हंसी-ठहाकों का लंबा दौर चलता है. ऐसी ही एक शाम के दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने राहुल गांधी से कुछ ऐसा कहा कि वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े. राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब अकाउंट पर एक वीडियो डाला है. इस वीडियो में के युवा और तेज-तर्रार नेता कन्हैया कुमार राहुल गांधी समेत दूसरे युवा नेताओं के बीच मौजूद हैं.

बातचीत के बीच कन्हैया ने राहुल से कहा कि यात्रा के दौरान जो जैमर चलता है उसका बैंड कम कराना चाहिए. नहीं तो कई कई लोग का तलाक हो जाएगा…ब्रेक अप हो जाएगा, बात नहीं हो पाता है फोन पर. कन्हैया कुमार की टिप्पणी सुनते ही वहां मौजूद लोग ठहाका लगाकर हंस पड़े. इन लोगों के साथ राहुल भी हंसते नजर आए.

दरअसल भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिहाज से जैमर भी मौजूद रहता है. इस जैमर की वजह फोन का नेटवर्क काम नहीं करता है, और लोगों को अपने घर परिवार में बात करने में परेशानी होती है. इसी का जिक्र करते हुए कन्हैया कुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जैमर की शक्ति कम होनी चाहिए, ताकि लोग आसानी से घर में, अपने दोस्तों से बात कर सकें.

राहुल गांधी ने कन्हैया की बात का जवाब भी दिया. राहुल ने कहा कि ये जैमर नहीं है, मैंने इनसे कहा है कि जैमर नहीं चलाना, दिक्कत ये है कि 200-300 लोग हैं वो वीडियो फोन इस्तेमाल कर रहे हैं. इसलिए नेटवर्क पर ज्यादा लोड आ रहा है. इसलिए दिक्कत हो रही है.

अमित शाह 25 KM चलकर दिखाएं
बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि वे विपक्ष के किस नेता को भारत जोड़ो यात्रा में बुलाना चाहेंगे. इस पर कन्हैया कुमार ने कहा कि वे अमित शाह को बुलाना चाहेंगे. कन्हैया ने कहा कि अमित शाह आ जाएं, वो 25 किलोमीटर चलेंगे तो पता चलेगा. इसपर राहुल गांधी ने चुटकी लेते हुए कहा कि ये तो आप उन्हें डिस्टर्ब करने के लिए बुला रहे हैं. राहुल के टीम की एक महिला नेत्री ने कहा कि वे स्मृति ईरानी को इस यात्रा में बुलाना चाहेंगी. बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 62 दिन पूरे कर चुकी है. राहुल अभी अपने टीम के साथ महाराष्ट्र में है.

Latest articles

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...