12.2 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्य'वरना तांगा पलट जाएगा...', वायरल बयान पर अब एकनाथ शिंदे दे रहे...

‘वरना तांगा पलट जाएगा…’, वायरल बयान पर अब एकनाथ शिंदे दे रहे सफाई, उड़ी थी महाराष्ट्र में ‘कोल्ड वॉर’ की चर्चा

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार के सहयोगी एकनाथ शिंदे लंबे समय से नाराज चल रहे हैं. इस बीच उनका एक बयान वायरल हो रहा था जिसमें उन्होंने कहा था, “मैं हमेशा कहता हूं मुझे हल्के में मत लो, वरना तांगा पलट जाएगा.” उनका कहना था, “दाढ़ी को हल्के में मत लो. इसी दाढ़ी ने तुम्हारी गाड़ी को गड्ढे में डाल दिया था.” हालांकि, अब उनका कहना है कि इस बयान को गलत तरीके से समझा गया है.

एकनाथ शिंदे ने अपने बयान को लेकर कहा, “आज मैंने कहीं पढ़ा और गलत तरीके से समझा गया कि मैंने यह बात सत्ताधारी गठबंधन के बीच तथाकथित शीत युद्ध के बारे में कही थी.”डिप्टी सीएम शिंदे ने आगे कहा, “मेरा निशाना उन लोगों पर था जो विकास को रोकते हैं. हमारे सहयोगियों के बीच कोई शीत युद्ध नहीं है. हम लोगों की भलाई के लिए मिलकर काम करते हैं. हमारा युद्ध विकास का विरोध करने वालों के खिलाफ है.”

फडणवीस और शिंदे के बीच कोल्ड वॉर!
दरअसल, माना जाता है कि एकनाथ शिंदे के दिल में दोबारा मुख्यमंत्री बनने की कसक रह गई, और कहा जाता है कि इस बात से वह अब तक उबर नहीं पाए हैं. उनकी नाराजगी तब और खुलकर सामने आई, जब उन्होंने सीएम देवेंद्र फडणवीस की मीटिंग में जाना बंद कर दिया. इन्हीं मामलों की वजह से यह बात अब आम हो गई है कि देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच कोल्ड वॉर चल रहा है.

फडणवीस की मीटिंग से नदारद रहे शिंदे
कुछ सप्ताह पहले भी सीएम फडणवीस ने अहम मीटिंग बुलाई थी, और इस मीटिंग में उनके मंत्रालय द्वारा किए जाने वाले कामों पर भी चर्चा होनी थी, लेकिन वह गैर-हाजिर रहे थे. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंद इससे पहले भी फडणवीस की मीटिंग से नदारद रहे, लेकिक अन्य डिप्टी सीएम अजित पवार लगातार उनके साथ मीटिंग अटेंड करते नजर आते हैं. अब अहम बैठकों से नदारद रहने पर एकनाथ शिंदे की नाराजगी को लेकर सवाल उठते हैं.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...