17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलएशिया कप: पाकिस्तान ने पूरा किया बदला, भारत को रोमांचक मैच में...

एशिया कप: पाकिस्तान ने पूरा किया बदला, भारत को रोमांचक मैच में हराया

Published on

दुबई

पाकिस्तान ने भारत को एशिया कप सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया है। भारत ने विराट कोहली के अर्धशतक की बदौलत पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 1 गेंद शेष रहते 5 विकेट पर 182 रन बनाकर ये मैच अपने नाम किया। 182 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के बाबर और रिजवान के बीच पहले विकेट के लिए 22 गेंद में 22 रन की साझेदारी हुई। बाबर 14 रन बनाकर आउट हुए। फखर जमां ने 18 गेंद में 15 रन बनाए। मोहम्मद नवाज तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने 20 गेंदों में 42 रन की पारी खेली। मोहम्मद रिजवान 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद आसिफ अली और खुशदिल के बीच पांचवें विकेट के लिए 17 गेंद में 33 रन की साझेदारी हुई।

भारत के लिए विराट कोहली ने 44 बॉल पर 60 रनों की शानदार पारी खेली. भारतीय पारी की शुरुआत भी काफी शानदार रही और उसने शुरुआती 5 ओवर में ही 54 रन बना दिए. इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. रोहित ने 16 बॉल पर 28 रन बनाए जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे. वहीं केएल राहुल ने भी दो छक्के एवं एक चौके की मदद से 28 रन बनाए थे. रोहित के आउट होने के बाद भारतीय टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, लेकिन कोहली ने अंतिम ओवर्स तक क्रीज पर डटे रहकर टीम को संकट से उबार लिया.

पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग के लिए बुलाया. कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने यहां भारत को धमाकेदार शुरुआत दी. दोनों ने पहले ओवर से ही चौके-छक्के की बरसात की. भारत ने यहां पावरप्ले में ही 62 रन बना दिए, जो उसका पाकिस्तान के खिलाफ बेस्ट स्कोर रहा.

हालांकि, रोहित-राहुल 28-28 रन ही बना पाए. लेकिन ये तेज शुरुआत थी, इसके बाद विराट कोहली क्रीज़ पर आए. जिन्होंने एक छोर पकड़े रखा और 44 बॉल में 60 रन बना दिए. विराट कोहली ने यहां बेहतर स्ट्राइक रेट से रन बनाए और फॉर्म में वापसी पर मुहर लगा दी.

इस बार सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत फेल साबित हुए. तीनों ने कम अंतर पर ही विकेट गंवा दिए, जिसकी वजह से भारतीय टीम दबाव में आ गई. यहां अंत में दिनेश कार्तिक के ना होने की कमी खली, लेकिन आखिरी दो बॉल पर चौके मिलने से भारत का स्कोर 181 रन पहुंच गया.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...