25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeपाकिस्तान 3 में न 13 में... सबसे ज्यादा अमीरों की लिस्ट में...

पाकिस्तान 3 में न 13 में… सबसे ज्यादा अमीरों की लिस्ट में भारत का तीसरा और चीन का दूसरा स्थान, कौन है टॉप पर?

Published on

नई दिल्ली:

देश-दुनिया में अमीरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भारत में भी हर साल अमीर बढ़ रहे हैं। दुनियाभर के अमीरों को लेकर हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 (Hurun Global Rich List 2025) जारी हुई है। इसमें यह भी बताया गया है कि किस देश में अमीरों की संख्या कितनी है। साथ ही एक साल में इनकी संख्या कितनी बढ़ी और कम हुई, यह भी इस लिस्ट में दिया गया है।

इस लिस्ट के अनुसार सबसे ज्यादा अमीरों की संख्या के मामले में भारत तीसरे स्थान पर बना हुआ है। वहीं चीन दूसरे और यूके चौथे स्थान पर है। वहीं सबसे ज्यादा अमीरों वाले देश के मामले में अमेरिका पहले स्थान पर पहुंच गया है। पिछले साल पहले स्थान पर चीन था। साल 2016 के बाद पहली बार अमेरिका इस स्थान पर पहुंचा है। सबसे ज्यादा अमीरों वाले टॉप 20 देशों की इस लिस्ट में एशिया के 6 देश शामिल हैं।

पाकिस्तान की क्या स्थिति?
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में 30 देशों में नाम शामिल हैं। ये वे देश हैं जहां अरबपतियों की संख्या 12 या इससे ज्यादा है। इस लिस्ट में पाकिस्तान का नाम नहीं है। यानी पाकिस्तान में अरबपतियों की संख्या 12 से कम हो सकती है।

हालांकि पाकिस्तान में कई अरबपति रहते हैं। फोर्ब्स के अनुसार पाकिस्तान के शाहिद खान वहां के सबसे अमीर शख्स हैं। हालांकि वह अब अमेरिका में रहते हैं और अमेरिकी नागरिक हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक इनकी नेटवर्थ 9.25 बिलियन डॉलर है। वहीं इनके बाद पाकिस्तान के अमीरों में अनवर परवेज, मोहम्मद मंशा, सदरुद्दीन हशवानी आदि का नाम आता है।

भारत में कितने अरबपति?
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार भारत में अरबपतियों की संख्या 284 हो गई है। इस साल भारत में 13 नए अरबपति बने हैं। 284 अरबपतियों के साथ भारत इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है।

अमेरिका में अब 870 अरबपति हैं। पिछले साल के मुकाबले ये संख्या 70 ज्यादा है। वहीं, चीन में 823 अरबपति हैं और उनकी संख्या में सिर्फ 9 का इजाफा हुआ है। चीन में अरबपतियों की संख्या में दो साल से गिरावट आ रही थी, जो अब रुक गई है। दुनिया में सबसे ज्यादा अरबपति इन्हीं दो देशों में हैं।

10 साल बाद अमेरिका टॉप पर
अमेरिका ने 10 साल बाद फिर से टॉप का स्थान हासिल किया है। ऐसा 96 नए अरबपतियों के आने से हुआ है। सिर्फ 17 लोग ही इस लिस्ट से बाहर हुए हैं, जिससे पता चलता है कि देश में कारोबार करने के नए मौके तेजी से बढ़ रहे हैं। न्यूयॉर्क अभी भी अरबपतियों का गढ़ है। यहां 129 अरबपति रहते हैं। 2016 में बीजिंग ने न्यूयॉर्क को इस मामले में पीछे छोड़ दिया था।

भारत से बाहर भी गए अरबपति
भारत से बाहर जाकर बसने वाले अरबपतियों की संख्या काफी ज्यादा है। 42 अरबपति अमेरिका जैसे देशों में चले गए हैं, जबकि दूसरे देशों से आकर भारत में बसने वाले अरबपतियों की संख्या सिर्फ 6 है। यहां हेल्थकेयर, कंज्यूमर गुड्स और इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स जैसे सेक्टरों में ज्यादा अरबपति हैं।

Latest articles

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...