8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तान नमक हराम पैदा करने में नंबर वन...सरेआम बेइज्‍जती पर ताली पीटते...

पाकिस्‍तान नमक हराम पैदा करने में नंबर वन…सरेआम बेइज्‍जती पर ताली पीटते रहे लोग

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान के जाने-माने व्‍यंगकार अनवर मकसूद भारत में भी काफी मशहूर हैं। अब उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वह एक बार फिर से अपने अंदाज में लोगों को ताली पीटने पर मजबूर कर रहे हैं। मकसूद ने अपने देश की स्थिति पर चुटीले अंदाज में तंज कसा है। मकसूद का यह वीडियो कब का है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन उनका अंदाज लोगों को उनका दीवाना बना रहा है। मकसूद टीवी का एक जाना-माना चेहरा हैं और उनके कुछ शो भारत में भी लोग पसंद करते हैं।

वायरल हुई क्लिपिंग
मकसूद की जो क्लिपिंग वायरल हो रही है, उसमें वह यह कहते हुए नजर आ रहे, ‘मेरा मुल्‍क पाकिस्‍तान नमक पैदा करने वालों की लिस्‍ट में नंबर दो है, लेकिन नमक हराम पैदा करने में नंबर वन है।’ मकसूद का सीधा इशारा देश की खराब आर्थिक हालत और राजनीतिक संकट की तरफ था। इसके अलावा उन्‍होंने बॉलीवुड मूवी ‘पठान’ की आड़ में भी कई बातें ऐसी कहीं जो देश के राजनेताओं को चुभ सकती हैं। मकसूद ने कहा, ‘भारत में पठान फिल्‍म रिकॉर्ड तोड़ रही है और लगातार कामयाबी की तरफ है। पाकिस्‍तान में पठान पर एफआईआर पर एफआईआर करवाई जा रही है। मगर सुना है आने वाले इलेक्‍शंस में पाकिस्‍तानी पठान की एडवांस बुकिंग भारत के पठान से कहीं ज्‍यादा है।’

https://twitter.com/i/status/1625015370447998976

राजनीतिक स्थिति का जिक्र
पठान का जिक्र कर उन्‍होंने देश की राजनीतिक स्थिति की तरफ भी इशारा कर दिया। मकसूद ने अप्रत्‍यक्ष तरीके से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ होने वाले बर्ताव की तरफ इशारा किया। सोमवार इमरान खान को लाहौर हाई कोर्ट की तरफ से जमानत दी गई है। अनवर मकसूद कुछ दिनों बाद एक स्‍टेज शो के जरिए देश के संकट को लोगों के सामने पेश करने वाले हैं। मकसूद और दवार महमूद का लिखा नाटक ‘साढ़े 14 अगस्‍त’ 27 फरवरी से 31 मार्च तक लाहौर में प्रदर्शित किया जाएगा। इस नाटक के जरिए मकसूद ने बंटवारे के बाद पाकिस्‍तान की स्थिति को बयां किया है। इस नाटक के मुख्‍य पात्र मोहम्‍मद अली जिन्‍ना और महात्‍मा गांधी हैं।

मकसदू का मशहूर नाटक
कई लोगों की मानें तो ऐसे समय में जब देश एक आर्थिक संकट में है, आतंकवाद बढ़ रहा है, खाने-पीने के सामान की कमी है और राजनीतिक अस्थिरता बढ़ रही है, मकसूद का नाटक लोगों की सोच बदलने के लिए काफी होगा। मकसूद अपने नाटक के जरिए दिखाने की कोशिश करेंगे कि कैसे दो नेताओं की विचारधारा में एक आम पाकिस्‍तानी फंसकर रह गया। उन्‍होंने इस नाटक के जरिए संदेश देने की कोशिश की है कि पाकिस्‍तान को अभी भी पूरी आजादी नहीं मिली है।

 

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...