11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तानियों ने बाढ़ राहत सहायता में भी कर डाला भ्रष्‍टाचार, भड़के अमेरिका...

पाकिस्‍तानियों ने बाढ़ राहत सहायता में भी कर डाला भ्रष्‍टाचार, भड़के अमेरिका ने दी कड़ी चेतावनी

Published on

वॉशिंगटन

पाकिस्तान में बाढ़ ने भयानक तबाही मचाई है। बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। लोगों के पास खाने को नहीं बचा है, जिसके बाद अमेरिका ने राहत सहायता दी है। आम लोगों की मदद के लिए मिले राहत पैकेज में भ्रष्टाचार के जरिए सेंधमारी शुरू हो गई है। भ्रष्टाचार की खबरें सामने आने के बाद अमेरिका ने प्रतिक्रिया दी है। व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया, ‘पाकिस्तान ही नहीं, जहां भी अमेरिकी टैक्सपेयर का डॉलर फंसा हुआ है, उसे अमेरिका बेहद गंभीरता से लेता है।’

राहत सामग्री में भ्रष्टाचार पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, ‘यह एक ऐसी चीज है, जिसे हम सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में जहां कहीं भी अमेरिकी टैक्सपेयर का डॉलर फंसा है, बहुत गंभीरता से लेते हैं। खासकर तब जब पाकिस्तान में मानवीय हित दांव पर हैं।’ इस मामले की निगरानी के लिए उठाए गए कदमों पर बोलते हुए प्राइस ने कहा, ‘हमारे USAID कर्मचारी कार्यक्रमों की निगरानी के लिए नियमित यात्राएं करते हैं। हमारे पास DART यानी डिजास्टर असिस्टेंस रेस्पॉन्स टीम है।’

कितना पैसा दिया अमेरिका ने
नेड प्राइस ने आगे कहा, ‘DART के सदस्य सिंध प्रांत के बलूचिस्तान में 10 से ज्यादा बाढ़ प्रभावित इलाकों में गए हैं। 14-27 सितंबर के बीच मदद की स्थिति जानने के लिए दौरा किया गया। इस दौरान ये भी जानने की कोशिश हुई कि क्या ये गतिविधियां मानवीय आवश्यकताओं को पूरा कर रही हैं या नहीं।’ विदेश विभाग के मुताबिक अमेरिका ने इस साल पाकिस्तान को बाढ़ राहत के लिए लगभग 56.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर दिए हैं। इसके अलावा खाद्य राहत के लिए 10 मिलियन अतिरिक्त अमेरिकी डॉलर दिए हैं।

बाढ़ से 1,700 लोगों की मौत
पाकिस्तान में हाल के दिनों में बड़े पैमाने पर बाढ़ देखने को मिली है। इस बाढ़ ने देश में कहर बरपाया है। बाढ़ के कारण जान-माल को भारी नुकसान हुआ है। सरकारी आंकड़े के मुताबिक 30 सितंबर तक 1,700 लोगों की मौत हुई। 12,800 लोग घायल हुए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में 20 लाख से ज्यादा घर बर्बाद हो गए। 79 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। बाढ़ के कारण लगभग छह लाख लोग राहत शिविरों में रहने के लिए मजबूर हैं। 7 हजार स्कूलों को राहत शिविर में बदल दिया गया है।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...