13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में फिर पालघर जैसी घटना, साधुओं की पिटाई को लेकर शिंदे...

महाराष्ट्र में फिर पालघर जैसी घटना, साधुओं की पिटाई को लेकर शिंदे सरकार पर भड़की शिवसेना

Published on

मुंबई ,

महाराष्ट्र में पालघर जैसी घटना फिर हुई है. मंगलवार को सांगली जिले में बच्चा चोरी के शक में चार साधुओं पर भीड़ ने धावा बोला दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, साधुओं की पिटाई पर सियासत तेज हो गई है. इस घटना को लेकर शिवसेना ने कहा है कि शिंदे सरकार में कानून व्यवस्था फेल है.

शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि संतों की भूमि कहे जाने वाले महाराष्ट्र के सांगली जिले में चार साधुओं की पिटाई की गई और स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है. उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर वोट बटोरने वाली बीजेपी के एक भी विधायक घटनास्थल पर नहीं गए हैं. इससे साफ है कि बीजेपी सिर्फ दंगा-फसाद और नफरत की राजनीति में विश्वास करती है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी की कथनी और करनी में एक बहुत बड़ा अंतर है, जिसे समझने की जरूरत है. बीजेपी सिर्फ हिंदूवादी होने का ढोंग कर रही है. वास्तव में बीजेपी को सिर्फ अपना वोट बैंक तैयार करने और किसी तरह छल, बल और भ्रष्टाचार से सत्ता पर काबिज होने की ललक है. वो सिर्फ हवा हवाई की राजनीति कर रही है.

बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने पीटा
बता दें कि ये घटना सांगली जाट तहसील के लवंगा गांव की है. यूपी के रहने वाले चार साधु एक कार में कर्नाटक के बीजापुर से पंढरपुर के मंदिर की ओर जा रहे थे. वे सोमवार को गांव में एक मंदिर में रुके थे. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को यात्रा फिर से शुरू करते समय उन्होंने एक लड़के से रास्ता पूछा था. इससे कुछ स्थानीय लोगों को शक हुआ कि वे बच्चों का अपहरण करने वाले गिरोह के सदस्य हैं. ये बात गांव में तेजी से फैल गई और स्थानीय लोगों ने साधुओं को लाठी-डंडों से पीटा. पुलिस के मुताबिक, साधु उत्तर प्रदेश के एक अखाड़े के सदस्य हैं.

पालघर में क्या हुआ था?
महाराष्ट्र के पालघर जिले में 16 अप्रैल 2020 को भी ऐसी ही घटना हुई थी. बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने 70 साल के साधु कल्पवृक्ष गिरी और 35 साल के साधु सुशील गिरी के साथ उनके ड्राइवर नीलेश तेलगाडे की हत्या कर दी थी. पुलिस ने इस मामले में करीब 250 लोगों को गिरफ्तार किया था. दोनों साधु अपनी गाड़ी से मुंबई से सूरत जा रहे थे तभी पालघर के गढ़चिंचले गांव में भीड़ ने उनकी हत्या कर दी थी.

 

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...