28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यबंद कमरों में अकेले ही जाते थे पार्थ, सारा पैसा उनका...ED के...

बंद कमरों में अकेले ही जाते थे पार्थ, सारा पैसा उनका…ED के सवालों पर बोलीं अर्पिता मुखर्जी

Published on

कोलकाता

बंगाल सरकार के बर्खास्त मंत्री पार्थ चटर्जी की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी ने गुरुवार को ईडी की पूछताछ में चौंकाने वाला बयान दिया है। अर्पिता ने प्रवर्तन निदेशालय को बताया कि उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि उनके कोलकाता के दो अपार्टमेंट में बुधवार को 27.9 करोड़ रुपये की इतनी रकम और कीमती सामान रखा गया है, जिसकी गिनती के लिए 13 घंटे की जरूरत है। अर्पिता ने ईडी से पूछताछ में बताया कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अर्पिता ने अधिकारियों से पूछताछ में कहा कि पार्थ चटर्जी मुझे कभी भी ‘बंद कमरों’ में जाने ही नहीं देते थे।

बेतहाशा कैश और जूलरी बरामद
बेलघोरिया के क्लब टाउन हाइट्स में अर्पिता के फ्लैट के एक बेडरूम और एक अटैच्ड वॉशरूम में भारी मात्रा में छिपाई गई नकदी और 4.3 करोड़ रुपये के आभूषण मिले, जो ईडी ने हाल ही में छापे के दौरान जब्त किए थे। यह कार्रवाई एजेंसी ने 21.9 करोड़ रुपये, 54 लाख रुपये जब्त करने के छह दिन बाद की है। दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज में मॉडल के फ्लैट से विदेशी मुद्रा के साथ ही 74 लाख रुपये का सोना भी बरामद किया गया है।

अकेले ही कमरों में जाते थे पार्थ चटर्जी: अर्पिता
अर्पिता मुखर्जी ने ईडी की पूछताछ में बताया कि जब भी पार्थ चटर्जी दो फ्लैटों में जाते थे तो वे अकेले ही बंद कमरों में प्रवेश करते थे। अधिकारियों ने कहा कि जब उन्होंने उससे अपनी अन्य संपत्तियों का खुलासा करने के लिए कहा तो वह बार-बार टूट गई और खुद को निर्दोष बताने लगी। दरअसल क्लब टाउन हाइट्स में, अर्पिता के पास दो फ्लैट हैं, जहां पर लगे नोटिस बोर्ड में इसको लेकर कुल 11,000 रुपये के रखरखाव का पैसा भी बकाया है।

अलमारी खोलते ही गिरने लगे थे नोटों के बंडल
अधिकारियों ने कहा कि एक बार जब उन्होंने फ्लैट 8ए में छापेमारी की और बेडरूम का ताला तोड़ा, तो सीलबंद लिफाफों में 2,000 रुपये और 500 रुपये के बंडल, प्लास्टिक के पैकेट और बोरे अलमारी से बाहर गिर गए। ईडी के सूत्रों ने कहा कि अटैच्ड वॉशरूम की मचान में भी नकदी के ढेर मिले हैं।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...