25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यकैश रिकवरी के बीच पार्थ चटर्जी के घर चोरी, लोग समझते रहे...

कैश रिकवरी के बीच पार्थ चटर्जी के घर चोरी, लोग समझते रहे ED ने मारा है छापा

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी के दक्षिण 24 परगना के घर में चोरी का मामला सामने आया है. लोगों के मुताबिक बुधवार रात घर का ताला तोड़कर घुसे बड़े-बड़े बैग में भरकर सामान ले गए. इलाके के लोग ये समझते रहे की ईडी ने छापा मारा है.बता दें कि पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के ठिकाने से ईडी अब तक करीब 50 करोड़ रुपए बरामद कर चुकी है. इतना ही नहीं बुधवार को हुई छापेमारी में ईडी को 4.30 करोड़ रुपए का गोल्ड भी मिला है. इसमें आधा-आधा किलो के 6 कंगन भी शामिल हैं.

पार्थ चटर्जी के घर के बाहर जमा लोग
ईडी ने 23 जुलाई को अर्पिता के फ्लैट पर छापा मारा था. इस दौरान ईडी को करीब 21 करोड़ रुपए कैश मिला था. इतना ही नहीं ईडी ने अर्पिता के घर से 20 मोबाइल और 50 लाख रुपए की ज्वैलरी भी बरामद की थी. इसके बाद ईडी ने अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार किया था.ईडी की पूछताछ में अर्पिता मुखर्जी ने अपनी कुछ और संपत्तियों का जिक्र किया था. इनमें कोलकाता के बेलघरिया में स्थित फ्लैट भी शामिल था. ईडी इस फ्लैट में दरवाजा तोड़कर दाखिल हुई, इसके बाद अर्पिता के घर के टॉयलेट में जो कुछ मिला, उसे देखकर ईडी के अफसर भी हैरान रह गए.

ईडी को अर्पिता के घर से 27.9 करोड़ रुपए कैश मिला. इसमें 2000 रुपए और 5000 रुपए के नोटों के बंडल थे. बताया जा रहा है कि नोटों को 20-20 लाख और 50-50 लाख के बंडल बनाकर रखा गया था. अगर दोनों दिन की कार्रवाई के दौरान कैश मिला लिया जाए तो यह करीब 50 करोड़ (48.9 करोड़) रुपए हो जाता है.

1-1 किलो की 3 सोने की ईंटें मिलीं
अर्पिता मुखर्जी के दूसरे फ्लैट से बुधवार को ईडी को बड़ी मात्रा में गोल्ड भी मिला. ईडी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान 4.31 करोड़ रुपए का गोल्ड मिला है. इसमें 1-1 किलो की 3 सोने की ईंटें, आधा आधा किलो के 6 सोने के कंगन और अन्य ज्वेलरी शामिल है. इतना ही नहीं इस ठिकाने से एक सोने का पैन भी मिला है.

काली डायरी से सामने आए कई राज
ईडी ने टीचर भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में हाल ही में पश्चिम बंगाल में ममता सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी के ठिकानों पर छापे मारे थे. इस दौरान ईडी को पार्थ चटर्जी के घर से कुछ पर्चियां मिली थीं. इनमें वन सीआर अर्पिता, फॉर सीआर अर्पिता लिखा था. इससे ही ईडी को अंदाजा लग गया था कि अर्पिता मुखर्जी के पास कैश रखा गया है. इसके बाद ईडी ने अर्पिता मुखर्जी के यहां छापेमारी की और कैश बरामद किया. ईडी सूत्रों के मुताबिक, 23 जुलाई की कार्रवाई के दौरान एजेंसी को अर्पिता के घर से काली डायरी भी मिली थी. बताया जा रहा है कि ये डायरी बंगाल सरकार के Department of Higher And School Education की है. इस डायरी में 40 पन्ने ऐसे हैं, जिनमें काफी कुछ लिखा हुआ है. यह डायरी एसएससी स्कैम घोटाले की कई परतें खोल सकती है.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...