8.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराष्ट्रीयट्रेन में 2AC सीट पर पैसेंजर को दिखा चूहा, वीडियो बना कर...

ट्रेन में 2AC सीट पर पैसेंजर को दिखा चूहा, वीडियो बना कर दिखाई सच्चाई, टिकट का दाम सुन यूजर्स ने उठाए सवाल!

Published on

भारतीय रेलवे में यात्रियों को उनके रिजर्वेशन और कोच के हिसाब से सुविधाएं मिलती है। स्लीपर कोच के बाद जैसे ही पैसेंजर ने थर्ड, सेकंड या फर्स्ट एसी की टिकट बुक करता है, तो उसे सीट के साथ चादर-तकिया और ब्लैंकेट भी मिलता है। साथ ही, सभी एसी कोच पूरी तरह से सेफ माने जाते हैं और सफाई के नजरिए से भी इसे स्लीपर और जनरल से बेहतर माना जाता है।

लेकिन इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में पैसेंजर ने उसकी सीट पर चादर-तकिया के किनारे पड़ी टॉवेल के बगल एक चूहा दिखाया है। जिसके बाद इंटरनेट पर सवालों का भूचाल आ गया है। लोग इस रेडिट पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभी बीते दिनों एक शख्स ने भी ट्रेन के स्लीपर कोच में कॉकरोच होने को लेकर रेडिट पोस्ट लिखी थी। जिसकी काफी चर्चा हुई थी।

सेकंड एसी के लिए 2 हजार…
प्रशांत कुमार नाम के X यूजर ने कई वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया है। उनके द्वारा बनाई गई वीडियोज में चूहे को बर्थ पर तकिए के पीछे और जमीन पर घूमते देखा जा सकता है। उनकी सेकंड एसी की गेट के पास की बर्थ होती है। जिसे बुक करने के लिए उन्होंने 2 हजार से ज्यादा रुपये खर्च किए होते हैं।

X पर वीडियो शेयर करते हुए @pkg196 (प्रशांत कुमार) ने लिखा- मेरा पीएनआर 6649339230 और मैं ट्रेन नंबर 13288 (साउथ बिहार एक्सप्रेस) में सफर कर रहा हूं। मेरे A1 कोच में कई चूहे,सीटों और सामान पर चढ़ रहे हैं। क्या यही वजह है कि मैंने AC 2 क्लास के लिए इतना पैसा चुकाया? अपने कई सारे X पोस्ट में उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए अपने टिकट का दाम 3 हजार के करीब भी बताया है।

रात भर नहीं आई नींद…
यूजर ने रेडिट पर भी यह पोस्ट शेयर की थी। जिस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। r/indianrailways के रेडिट पेज पर shadow29warrior नाम के यूजर ने वीडियो पोस्ट किया है। कैप्शन में यूजर ने लिखा कि एसी टियर 2 सीट के लिए 2 हजार से ज्यादा पैसे चुकाए हैं। मगर यहां मुझे चूहे मिले हैं। जिसकी वजह से मुझे रात भर नींद नहीं आई है। ​यह रेडिट पोस्ट पर काफी ज्यादा वायरल हुई जिसके चलते इसे साढ़े 3 हजार से ज्यादा अप्स और 400 से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोग पैसेंजर की बर्थ पर दिखे चूहों को लेकर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यहां तो जनरल जैसे हालात है…
ट्रेन में मिले चूहे की इस वीडियो पर लोगों ने भी जमकर रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा- ये ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें बेहतर मैनेजमेंट या ट्रेनों से ठीक किया जा सकता है। दूसरे यूजर ने कहा कि यह कौन सी ट्रेन है? मुझे भी ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा, सौभाग्य से वहां एक और सीट खाली थी इसलिए मैं वहां चला गया। हाल ही में 3AC नया स्लीपर बन गया है और स्लीपर नया जनरल है। ज्यादातर यूजर्स कमेंट सेक्शन में पैसेंजर को रेलवे में कंप्लेंट करने की सलाह देते नजर आ रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

अजमेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी...

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का हमला, कई शहरों में दहशत

Iran की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर Israel की वायुसेना ने जोरदार हवाई...