12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालRSS के चरित्रवान लोग कभी चने खाकर दौरे करते थे, आज ये...

RSS के चरित्रवान लोग कभी चने खाकर दौरे करते थे, आज ये लोग बेईमान कांग्रेसियों को BJP में ले जाते हैं: दिग्विजय सिंह

Published on

गुना ,

मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) को बेचारा कहा है. दिग्विजय ने एक मंच ने कहा कि बीजेपी वाले कांग्रेस मुक्त भारत की कल्पना कर रहे थे, लेकिन अब कांग्रेस युक्त भाजपा हो गई. दिग्विजय सिंह ने RSS को बेचारा कहते हुए बयान दिया, ”RSS के वरिष्ठ विचारक बेचारे नाथूलाल मंत्री जी, आर्यसमाजी जो RSS से जुड़े थे, आज वे कहां हैं? इन लोगों के परिवार का कोई भी व्यक्ति भाजपा जनसंघ में नहीं है. ये लोग चरित्रवान लोग थे, जो चने खाकर साइकिल चलाते थे और दौरे करते थे.

‘अधिकारी-कर्मचारियों को बेईमान बनाते हैं’
दिग्विजय सिंह ने किसी का नाम लिए बिना बयान देते हुए कहा कि ये वो लोग हैं जो चुनाव लड़कर पैसा कमाते हैं. धंधा करने राजनीति में आए हैं. ये लोग कुर्सी पर बैठने के बाद धंधा करते हैं. गरीब-निर्दोष-भले लोगों के लिए अब जगह नहीं बची. ये लोग अधिकारी-कर्मचारियों को बेईमान बनाते हैं. बीजेपी के कार्यकर्ताओं को बेईमान बनाते हैं … और बेईमान कांग्रेसियों को बीजेपी में ले जाते हैं. मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाला संविधान की शपथ लेता है. न्याय की शपथ लेता है. लेकिन जो संविधान का पालन न करे, वो ईश्वर को धोखा देता है.

सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री पर आरोप
दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक पूर्व पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया पर आरोप लगाते हुए कहा, इन्होंने पूरी पंचायत बेच खाई. बंगले के बाहर रेट लिस्ट लगा रखी थी 15% की. मामा (शिवराज सिंह) के पास क्या था? लेकिन आज Dubai में कितनी संपत्ति है…पता कर लीजिए.

‘जो घर फूंके आपनो चले हमारे साथ’
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कटाक्ष करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि महाराज चले गए. बड़े-बड़े कांग्रेसी बीजेपी में चले गए. इस बात पर कबीर का दोहा याद आता है- “कबीरा खड़ा बाजार में लिए लुकाठी हाथ, जो घर फूंके आपनो चले हमारे साथ.”

‘ये संघर्ष का समय ‘
दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा, ये संघर्ष का समय है. हो सकता है आपके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए. डराया जाए. लेकिन जो डरेगा नहीं, वो हमारे (कांग्रेस) के साथ रहे. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्हें डर नहीं लगता. न ही ईडी से और न जेल जाने से, क्योंकि वे फक्कड़ आदमी हैं.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...